Breaking News

जमशेदपुर में ऑटोरिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर के सोनारी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान सूरज प्रमाणिक के रूप में हुई है। वह बाल विहार के पास अपने ऑटो में आराम कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने उस पर गोली चला दी।

स्थानीय लोगों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। प्रमाणिक के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी कल्लू और मनोज जायसवाल से पुरानी दुश्मनी थी।

Loading

Back
Messenger