Breaking News
-
रसड़ा में दूध के टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत Please LIKE and FOLLOW…
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
बॉलीवुड की गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आने वाली शमिता शेट्टी एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर हैं। साल 2021 में उन्होंने बिगबॉस शो के नए सीजन बिगबॉस ओटीटी में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया था। जिसमें वे तीसरे स्थान पर रहीं थीं। साल 2000 में शमिता शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ के साथ अपनी शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने अन्य अभिनेताओं के साथ भी जहर, कैश जैसी कुछ फिल्में की। वह 2009 में रियलिटी शो, बिग बॉस 3 में एक प्रतियोगी थीं। इसके बाद उन्होंने 2019 में झलक दिखला जा सीजन 8 और साल 2019 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया।
शमिता शेट्टी का प्रारम्भिक जीवन
कर्नाटक के मैंगलोर में शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को सुरेंद्र शेट्टी और सुनंदा शेट्टी के घर में हुआ था। शमिता शेट्टी की बड़ी बहन का नाम शिल्पा शेट्टी है, जो बॉलीवुड की अभिनेत्री है। हालाँकि, शमिता शेट्टी को बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी जितनी प्रसिद्दि नहीं मिली। शमिता के माता और पिता दोनों फार्मास्युटिकल उद्योग में टैम्पर प्रूफ वॉटर मेकर हैं। शमिता ने मुंबई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद जाने माने इंडिया के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया लेकिन मनीष को शमिता के अंदर एक फैशन डिजाइनर से ज्यादा एक अभिनेत्री दिखाई दी तो उन्होंने शमिता को फिल्मों में अभिनय करने की सलाह दी।
शमिता की पढाई
उन्होंने अपने शुरूआती शिक्षा चैम्बूर में स्थित सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से प्राप्त की है। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए शमिता ने मुंबई के सिडेनहम कॉलेज से बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की डिग्री हासिल की। उसके बाद शमिता ने एसएनडीटी कॉलेज, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया।
टीवी करियर
शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हलांकि वह शो में काफी अच्छा खेल रहीं थीं, लेकिन बहन शिल्पा की शादी के कारण वह डेढ़ महीने बाद ही बिग बॉस के घर से बाहर आ गयीं। साल 2021 में एक बार फिर शमिता कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस OTT सीजन 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। जिसके बाद अब वह बिग बॉस 15 के घर में अपनी उपस्थ्ति भी दर्ज करा चुकी हैं।
अभिनेत्री का फिल्मी करियर
यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को देख आज भी लोग उनकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाते। उन्हें इस फिल्म के आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक्टिंग डेब्यू के बाद उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किये, जो काफी लोकप्रिय भी हुए। इसके बाद शमिता फिल्म फरेब और जहर में दिखाई दी, जो उनकी हिट्स मूवी में से एक है।