स्टीव स्मिथ ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, फिर भी विराट कोहली से रह गए पीछे
![](https://www.rasra.in/wp-content/uploads/2025/02/steve-smith-and-virat-kohli_large_1730_150-822x483.jpeg)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया। स्मिथ ने पहले सेंचुरी पूरी की इसके बाद कैरी ने भी शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैरी ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 324 रन बना लिए हैं।
स्मिथ ने खबर लिखे जाने तक 239 गेंदों में 120 रन बना लिए हैं। जबकि कैरी ने खबर लिखे जाने तक 153 गेंदों में 135 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 130 गेंदों का सामना किया।
स्टीव स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे सबसे कम टेस्ट पारियों में 36 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्मिथ ने इसके लिए 206 पारियां खेलीं। जबकि सचिन ने 218 पारियां खेली थीं। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं। पोंटिंग ने 200 पारियों में 36 शतक जड़े। कुमार संगकारा तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 210 पारियों में कमाल किया था।
स्टीव स्मिथ सबसे तेज 17 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 410 पारियों में ये कमाल किया। स्मित इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। जबकि विराट कोहली टॉप पर हैं। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी कोहली ने 363 पारियों में ये कारनामा किया था। हाशिम आमला लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 381 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।