Breaking News

द्रौपदी का चीरहरण…केजरीवाल की हार पर स्वाति मालीवाल ने फोटो पोस्ट कर इस अंदाज में कसा तंज

27 साल के वनवास के बाद भाजपा ने दिल्ली में सत्ता में वापसी कर ली है। एक दशक के शासनकाल के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का विधानसभा चुनाव 2025 में सफाया हो गया। शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया तक अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं हासिल कर अपना पुराना अविश्वसनीय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। वहीं आप की हार के बाद राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने द्रौपदी के चीरहरण की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अहंकार के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल की हार हुई है। 

इसे भी पढ़ें: पूरब-पश्चिम, उत्तर से दक्षिण लहरा रहा भगवा, अब दिल्ली समेत कितने 19 राज्यों में BJP-NDA गठबंधन की सरकार

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यहां तक ​​कि रावण का अहंकार भी नहीं बचा था। द्रौपदी के चीरहरण पर मालीवाल का पोस्ट उनके उन आरोपों का संदर्भ है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के एक करीबी सहयोगी ने मुख्यमंत्री आवास के भीतर उन पर हमला किया था। यह कथित घटना उस वक्त हुई थी जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे। मालीवाल का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आप पर बढ़त बनाए हुए है और वह राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल भी नयी दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को हरा जाइंट किलर बने प्रवेश वर्मा, कौन से हैं वो सिक्स फैक्टर जो बना रहे हैं उन्हें CM पद का प्रबल दावेदार?

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 4,089 मतों के अंतर से हरा दिया है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। अपनी पार्टी की हार स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हम जनादेश को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को उसकी जीत पर बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह दिल्ली के निवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

Loading

Back
Messenger