Breaking News
-
भारत की टी20 विश्व कप 2024 की जीत के लिए पूरे देश में जश्न मनाया…
-
हमास के एक वरिष्ठ सूत्र ने शनिवार को रॉयटर्स को बताया कि गाजा में नौ…
-
चीन के शेडोंग प्रांत के डोंगमिंग काउंटी में एक खतरनाक बवंडर ने कहर बरपाया, जिसमें…
-
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 2025 संस्करण में हिस्सा लेने के…
-
भारत के शीर्ष स्टीपलचेस एथलीट अविनाश साबले और भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना रविवार को…
-
आज के दौर में लोग सेहत का बिलकुल ध्यान नहीं रखते। खराब जीवनशैली और गलत…
-
शुभमन गिल की कप्तानी भारत की युवा क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां…
-
नयी दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज जीतू राय ने युवा निशानेबाजों को…
-
भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की दीवानगी हर तरफ देखने को मिलती है।…
-
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपने पूर्ववर्ती और रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बहस…
मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। धीरे-धीरे उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है और सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। सर्दियों का ज्यादातर लोगों को इंतजार रहता है क्योंकि इस मौसम में गर्मी से राहत मिल जाती है। ठंडे मौसम में लोगों को भले ही गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन इसका सीधा असर उनकी दिनचर्या पर पड़ता है। सर्दियाें में लोगों के आंतरिक तंत्र प्रभावित होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल कर के आप सर्दियों के मौसम में होने वाली सभी स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकेंगे।
दालचीनी- सर्दियों के मौसम में दालचीनी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह मेटाबोलिज्म को बढाती है, जो शरीर में गर्मी पैदा करता है। इसकी वजह से आप ठंडे मौसम में खांसी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। आप रोजाना चाय में दालचीनी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर आप गर्म पानी के साथ इसे पी सकते हैं।
खजूर- खजूर की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सर्दियों में सेवन किया जाता है। यह शरीर को गर्म और संक्रमण मुक्त रखने में मदद करता है। खजूर में आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व सर्दियों में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
सूप- सर्दियों के मौसम में सूप का सेवन करना सेहत की लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सूप आपको सर्दी से तो बचाता ही है, इसके साथ यह आपके वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। आप गाजर, पालक, मशरूम, चिकन और अन्य सब्जियों का सूप बना कर इसका सेवन कर सकते हैं। बाजार की बजाय घर पर सूप बनाकर इसका सेवन करना ज्यादा हेल्थी विकल्प है।
हल्दी- हल्दी का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन के स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है, जो हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से आप खांसी, जुखाम जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं। आप हल्दी को ढूंढ में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।