पेरिस, नीस और मोंटपेलियर के फ्रांसीसी शहरों में बीती रात दंगा भड़कने के कारण एक 14 वर्षीय की मौत हो गई थी। इस्लामी मुल्क मोरक्को फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से हार गया। 14 दिसंबर को फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया और फीफा 2022 में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में अपनी जगह बनाई। हार से मोरक्को के फैन्स इस कदर चिढ़ गए की फ्रांस और अन्य यूरोपीय शहरों में दंहे भड़क उठे। रिपोर्टों से पता चला कि मोरक्को के प्रशंसक एक फ्रांसीसी व्यक्ति द्वारा संचालित कार से फ्रांस के झंडे को खींचने की कोशिश कर रहे थे, और विचाराधीन चालक ने अचानक यू-टर्न लिया और किशोर को टक्कर मार दी। वैसे ये कोई पहली दफा नहीं है जब फुटबॉल के विश्व कप मैच के बाद हिंसा का आलम देखने को न मिला हो। मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम और नीदरलैंड के कई शहरों में दंगे भड़ उठे। वहीं मोरक्को की जीत और पुर्तगाल की हार पर भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला था।
इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले Lionel Messi ने करियर को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस हुए हैरान
मोरक्को 2-0 से जीता और बेल्जियम व नीदरलैंड में भड़क उठे दंगे
मोरक्को की 2-0 से जीत के बाद बेल्जियम और नीदरलैंड के कई शहरों में दंगे भड़क उठे थे। ब्रेसेल्स में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार तक करनी पड़ी थी, आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। इसके अलावा पुलिस की तरफ से ब्रेसेल्स में करीब दर्जनभर लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। उत्तरी शहर एंटवर्प में भी आठ लोगों को पकड़ा गया। नीदरलैंड के रॉटरडैम में भी हिंसा भड़ उठी और दंगा रोधी अधिकारियों ने करीब 500 लोगों के फुटबॉल समर्थक समूह को रोकने का प्रयास किया, जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022 में Lionel Messi ने रचा इतिहास, जानें कौन सा किया है कारनामा
पुर्तगाल पर जीत को इस्लाम औऱ उम्माह की जात बताते हुए उत्पात
कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। मोरक्को की जीत के बाद फ्रांस के हालात खराब हो गए। वहां तमाम स्थानों पर दंगों की खबर सामने आई। फ्रांस के अहम शहर लिली, चैप्स एलिस और एविग्नन के साथ ही राजधानी पेरिस में भी दंगे भड़क गए। टीम के प्रशंसकों ने इसे इस्लाम और उम्माह की जीत बताते हुए फ्रांस में जमकर उत्पात मचाया था।
जल रहा फ्रांस
इस्लामिक मुल्क कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस के विश्व कप फाइनल में पहुंचते ही देश भर में फुटबॉल की दीवानगी चरम पर पहुंच गई और हर शहर में जश्न की शुरूआत भी हो गई फ्रांस के हाथों मिली शिकस्त से मोरक्को के प्रशंसक चिढ़ गए और फ्रांस और अन्य यूरोपीय शहरों में दंगे भड़क उठे।