Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बीते साल नवंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक उड़ान में नशे में धुत एक यात्री द्वारा सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब किए जाने की घटना के संबंध में एअर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दरअसल, मामले में पायलट और सह-पायलट समेत एअर इंडिया के कुछ कर्मचारियों को शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए।
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अब उन्हें सात जनवरी को सुबह 10.30 बजे पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) के कार्यालय में तलब किया गया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा एअर इंडिया से की गई शिकायत के आधार पर बुधवार को घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसने आरोपी यात्री को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन भी किया है।
आरोपी शंकर मिश्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की उड़ान में बिजनेस क्लास में कथित रूप से नशे की हालत में बुजुर्ग महिला सहयात्री की सीट के पास जाकर उस पर कथित तौर पर पेशाब किया था। कैलिफोर्निया आधारित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी की भारतीय इकाई के उपाध्यक्ष मिश्रा को घटना के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि मिश्रा को पकड़ने के लिए गठित टीम मुंबई और बेंगलुरु भेजी गई हैं। अधिकारी ने कहा था कि आरोपी का कार्यालय बेंगलुरु में है और प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह घर से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।