स्टार जिम्नास्ट और खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित दीपा कर्माकर के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दीपा कर्माकर पर पूरे 21 महीनों का बैन लगा दिया गया है। ये बैन इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दीपा पर लगाया है क्योंकि वो प्रतिबंधित दवा हाइजेनामाइन लेने के लिए दोषी पाई गई है।
जानकारी के मुताबिक दीपा कर्माकर के नमूने 11 अक्टूबर 2021 को प्रतियोगिता से बाहर लिए गए थे। इसके बाद जांच में दीपा का परीक्षण सकारात्मक आया है, जिससे वो डोपिंग की आरोपी पाई गई है। उन पर आईटीए ने 10 जुलाई 2023 तक प्रतिबंध लगाया है। बता दें कि जिन दवाईयों का उपयोग दीपा ने किया है उनका उपयोग प्रतियोगिता के बाहर या अंदर रहते हुए करने पर मनाही है।
दीपा ने किया इनका उपयोग
दीपा के नमूनों की जांच में सामने आया कि उन्होंने हाइजेमिन एस3 बेटा2 का उपयोग किया है, जिसका उपयोग निषिद्ध है। इंटरनेशनल डोपिंग एजेंसी ने इन दवाइयों को प्रतिबंधितकी श्रेणी में रखा है। अगर कोई खिलाड़ी इन दवाईयों का उपयोग करता पाया जाता है तो उस पर प्रतिबंध लगता है।
जानकारी के मुताबिक दीपा पर ये टेस्ट वर्ष 2021 में किया गया था। इस संबंध में इंटरनेशनल डोपिंग एजेंसी ने जानकारी दी कि टेस्ट में दीपा ने सकारात्मक परीक्षण दिया है। 11 अक्टूबर 2021 को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल जिमनास्ट की तरफ से ये टेस्ट किया गया था, जिसके रिजल्ट सकारात्मक आए है। गौरतलब है कि इस टेस्ट के बाद से दीपा ने किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है। वहीं वर्ष 2018 में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वो लगातार रिकवर ही करती रही है।
ओलंपिक में किया था भारत का नाम रौशन
बता दें कि दीपा कर्माकर में वर्ष 2016 में हुए रियो ओलंपिक्स में भारत का नाम रौशन किया था। वो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली जिमनास्ट थी। रियो ओलंपिक में दीपा ने चौथा स्थान हासिल किया था। मेडल जीते बीना भी वो चर्चा में थी। इससे पहले वर्ष 2014 में हुए ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।