Breaking News

Nirahua के साथ फिर दिखी आम्रपाली दुबे की शानदार केमिस्ट्री, इस गाने में दोनों मचा रहे धमाल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी शानदार मानी जाती है। दोनों की अदाकारी फैंस को भी जबरदस्त तरीके से पसंद भी आती है। फैंस दोनों की जोड़ी को बार-बार देखना चाहते हैं और दिनेश लाल यादव तथा आम्रपाली दुबे भी इन्हें निराश नहीं करते हैं। इन सबके बीच दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का एक गाना फिर से सुर्खियों में है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी एक बार फिर से सुपरहिट दिखाई दे रही है। यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। इस गाने को सुनते ही आपको नाचने का मन करने लगेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: Pawan singh: आखिर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने क्यों कहा, बदनामी मेरे कंधे पर लदी रहती है

फिल्म सिपाही के इस गाने का बोल है ‘आम्रपाली कांच कांच कली’। इस गाने को ओम झा और आम्रपाली दुबे ने गाया है जबकि लिखा है श्याम देहाती ने। इस गाने में दोनों जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस गाने को जबरदस्त तरीके से लोगों का प्यार मिल रहा है। लगातार यूट्यूब पर यह गाना वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों जबरदस्त ठुमके भी लगा रहे हैं। इसके अलावा एक और गाना वायरल हो रहा है। वह है होली में चुवे लागल घाघरी। इसे प्रवेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गाया है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी नजर आ रही। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को जबरदस्त पसंद है। यही कारण है कि भोजपुरी में यह दोनों सुपरहिट हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | भोजपुरी एक्ट्रेस Namrata Malla ने किया ‘जंगल में मंगल’, बॉयफ्रेंड संग दिखी जाह्नवी कपूर

निरहुआ हिंदुस्तानी से आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट हुई थी। इस जोड़ी ने उसके बाद एक से एक कई बड़ी फिल्में दी है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के केमिस्ट्री जबरदस्त मानी जाती है। दोनों भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। हालांकि व्यक्तिगत जीवन में भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दिनेश लाल यादव फिलहाल भाजपा से सांसद हैं। जब दिनेश लाल यादव सांसद का चुनाव लड़ रहे थे, तब आम्रपाली दुबे ने उनके लिए जबरदस्त तरीके से प्रचार भी किया था। आम्रपाली दुबे नई भोजपुरी के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किए हैं। चाहे वह पवन सिंह हो या फिर खेसारी लाल यादव या फिर अन्य अभिनेता। 

Loading

Back
Messenger