Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
देश की जनता पहले ही महंगाई के मोर्चे पर बुरी तरह जूझ रही है और कुछ राहत का इंतजार कर रही है लेकिन राहत तो दूर एक नई आफत ने दस्तक दे दी है। हम आपको बता दें कि रसोई गैस की कीमत में आज से 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गयी है। हालांकि यह जुलाई 2022 के बाद की गयी पहली वृद्धि है। लेकिन प्रति सिलेंडर 50 रुपए की वृद्धि आम जनता के लिए बहुत ज्यादा है इसीलिए लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। हम आपको यह भी बता दें कि एक ओर जहां रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ है वहीं विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती हुई है। एक तेल विपणन कंपनी द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना में कहा गया है कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी या रसोई गैस की कीमत को बढ़ाकर 1,103 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कर दिया गया है। इसके अलावा विमान ईंधन की कीमत 4,606.50 रुपये प्रति किलोलीटर घटाकर 1,07,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है।
दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि ‘लूट के फरमान’ कब तक जारी रहेंगे। खरगे ने ट्वीट किया, “घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे हुए। जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान?” कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, “मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!” दूसरी ओर, आम जनता ने भी इस वृद्धि का विरोध करते हुए कहा है कि इससे किचन का बजट बिगड़ जायेगा।