Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
नई दिल्ली। नई दिल्ली के आई एन ए दिल्ली हाट में 16 मार्च 31 मार्च के बीच आयोजित बिहार उत्सव 2023 के आयोजन के क्रम में बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। उद्घाटन समारोह में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक और दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वर्ष 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किए गए दो कलाकार श्री कपिल देव प्रसाद और श्रीमती सुभद्रा देवी को दिल्ली उत्सव में उद्योग मंत्री ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। बावन बूटी हस्तशिल्प कला के कलाकार कपिल देव प्रसाद और पेपर मेसी की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सुभद्रा देवी को उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को भी बिहार दिवस का स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
बिहार दिवस समारोह के पहले दिन दिल्ली हाट में बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर का गायन कार्यक्रम हुआ। मैथिली ठाकुर ने बिहार के पारंपरिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने राम सीता विवाह प्रसंग सीता जी के जन्म के प्रसंग पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति दी। बिहार के पारंपरिक गीतों पर भी लोग झूमते नजर आए। मैथिली ठाकुर ने आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया,चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया राम जी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी बता द बबुआ, सिया जी बहिनिया हमार हो जैसे गीत गाए। बिहार उत्सव 2023 के बिहार दिवस उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार वंदन की भूमि है,बिहार अभिनंदन की भूमि है। बिहार का अतीत गौरवशाली है और भविष्य सुनहरा। बिहार भगवान महावीर, गौतम बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह की धरती है।
बिहार राज्य को औद्योगिक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त जगह बताते हुए समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 1400 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत करीब 29000 युवाओं को 1450 करोड़ की राशि बिहार सरकार ने उपलब्ध कराई है। बिहार सरकार की मदद से ये युवा उद्यमी एक दिन बड़े होते ही बनेंगे ऐसा हमारा विश्वास है। बिहार की प्रगति में युवा शक्ति का अहम योगदान रहेगा। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हम मार्गदर्शन से लेकर मार्केटिंग तक के मामले में उनकी सहायता कर रहे हैं। बिहार की स्टार्टअप नीति के बारे में बताते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि स्टार्टर उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार स्टार्टअप नीति 2022 के तहत सीडफंड, मैचिंग लोन और कॉमन वर्किंग स्पेस जैसी सुविधाएं बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। स्टार्टअप उद्यमियों के लिए पटना में दो स्थानों पर बनाया गया बी-हब कॉमन वर्किंग स्पेस सह मोटिवेशन सेंटर अपने आप में अद्वितीय है जहां पर स्टार्टअप इकाइयों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।