Breaking News
-
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर अबु धाबी में अपनी छुट्टियां…
-
इज़राइली वायु सेना के जेट विमानों ने शनिवार को लेबनान में हमास आतंकवादी समूह की…
-
ग्वालियर । लगभग 14 साल के बाद ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी के लिए…
-
सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए पाकिस्तान के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन चैम्पियंस कप में…
-
लगभग मलबे में तब्दील हो चुके गाजा में लड़ाई के साथ-साथ इजराइली सैनिक दक्षिणी लेबनान…
-
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है, वहीं टीम इंडिया की शुरुआत…
-
रविवार यानी 6 अक्टूबर से भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का आगाज होना…
-
विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्टूबर को शंघाई सहयोग…
-
टीम इंडिया रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए मैदान…
-
ईरानी कप 2024 में मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया के साथ हुआ। ये मैच…
मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर आई है। कन्नड़ इंडस्ट्री के लोकप्रिय टीवी स्टार संपत जे. (संपत जे) ने आत्महत्या कर ली है। महज 35 साल की उम्र में उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। संपत ने 22 अप्रैल को नेलमंगला में अपने आवास पर आत्महत्या की थी। इस सूचना के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग शोक में है।
जानकारी के मुताबिक संपत जे को कई दिनों से काम नहीं मिला था। काम ना होने के कारण वो काफी परेशान था और नतीजतन डिप्रेशन में चले गए थे। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से उन्होंने जीवनलीला को समाप्त करने का कदम उठाया है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद से पूरी कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की जानकारी मिलन के बाद टीवी शो अग्निसाक्षी से संपत के सह-कलाकार विजय सूर्या ने कहा, ”वह पिछले कुछ दिनों से एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके निधन के बाद कई सितारों ने दुख व्यक्त किया है और उन्हें याद किया है।
एक वर्ष पहले की थी शादी
जानकारी के मुताबिक लग्नश्री बालाजी फोटो स्टूडियो जैसी फिल्म में काम करने वाले संपत जे की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। वहीं अब उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके परिवार में मातम पसर गया है। इस घटना के बाद से अब तक परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक अच्छे अभिनेता का इतनी कम उम्र में चले जाना काफी दुखद है।
कई अभिनेता कर चुके हैं आत्महत्या
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेता ने आत्महत्या की है। इससे पहले भी कई सितारे आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठा चुके है। हालांकि कई ने डिप्रेशन के कारण, तो किसी ने काम ना मिलने के कारण या रिश्ते में परेशानी आने के कारण ये कदम उठाया है। इसमें प्रत्युशा बनर्जी, तुनिशा शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, समीर शर्मा, कुशल पंजाबी, जिया खान, गुरु दत्त, सिल्स स्मिता जैसे बड़े नाम शामिल है।