Breaking News

भाजपा देश को प्रगति के पथ पर ले जा रही है : Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण कर्नाटक में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए शनिवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर और बंटवाल तथा उडुपी के करकला में बड़ा रोड शो किया।
योगी सबसे पहले पुत्तूर पहुंचेजहां पार्टी उम्मीदवार आशा थिम्मप्पा गौड़ा का मुकाबला कांग्रेस के अशोक कुमार राय और भाजपा के बागी अरुण कुमार पुथिला से है।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश को प्रगति के पथ पर ले जा रही है।
अपने रोड शो की समाप्ति के बाद प्रचार वाहन से सभा को संबोधित करते हुएयोगी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा प्रगति के मार्ग में बाधा डालने की कोशिश करती रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने की कोशिश की, लेकिन भाजपा ने अदालत में इस मुद्दे को सफलतापूर्वक लड़ा और निकट भविष्य में मंदिर एक वास्तविकता में बदल जाएगा।
योगी ने कहा कि कांग्रेस अब बजरंग दल के पीछे पड़ी है क्योंकि वह देशभक्त लोगों के खिलाफ है और राष्ट्रवादी नीतियों को बनाए रखने वालों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है।
उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए टीम इंडिया के लिए वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुत्तूर में सबसे अच्छा उम्मीदवार खड़ा किया है और लोगों को आशा थिम्मप्पा गौड़ा की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।

योगी ने बाद में उडुपी के करकला में राज्य के ऊर्जा मंत्री वी सुनील कुमार के लिए प्रचार किया, जहां भाजपा को श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक के रूप में एक अप्रत्याशित विद्रोही का सामना भी करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के विश्वासपात्र मुनियालु उदय शेट्टी को उतारा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने करकला में एक भव्य रोड शो किया और सभा को संबोधित करते हुए निरंतर प्रगति के लिए डबल इंजन सरकार को वोट देने का आह्वान किया।
बंतवाल में बीसी रोड पर दिन के अंतिम रोड शो मेंयोगी का उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के युवा नेता एवं वर्तमान विधायक राजेश नाइक का कांग्रेस के पूर्व मंत्री बी रामनाथ राय से मुकाबला है।
योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुएकर्नाटक के लोगों से कांग्रेस को वोट न देने का आह्वान किया और कहा कि उसने बजरंग दल जैसे देशभक्त संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का इरादा जताया है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई प्रगति का मार्ग अवरुद्ध करती रही है।
योगी ने अपने भावुक भाषण मेंकर्नाटक के लोगों से कहा कि अगले साल जनवरी में जब राम मंदिर का उद्घाटन होगा तो वे अयोध्या आएं। इस पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Loading

Back
Messenger