Breaking News
-
खान यूनिस (गाजा पट्टी) । गाजा में इजराइल द्वारा घोषित किए गए ‘सुरक्षित क्षेत्र’ में…
-
लंदन । ब्रिटेन का ऐतिहासिक आम चुनाव ऋषि सुनक के लिए ऐसे समय पहली वास्तविक…
-
भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी ने गुरुवार को यहां…
-
फिलीस्तीन समर्थक चार प्रदर्शनकारियों को गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के संसद भवन की छत पर चढ़ने…
-
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन में सदस्य देशों के…
-
लेबनानी हिजबुल्लाह समूह ने गुरुवार को कहा कि उसने एक हमले के जवाब में इज़राइल…
-
नयी दिल्ली। नाडा ने हाल में राष्ट्रीय अतंर राज्यीय चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली…
-
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस…
-
सिंगापुर में नशे में धुत छात्रा पर क्रूर हमला करने और बलात्कार के जुर्म में…
-
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस…
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज यानी की 15 मई को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। वह खूबसूरत होने के साथ बेहतरीन अदाकारा के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस को हर बड़ा डायरेक्टर अपनी फिल्म में साइन करना चाहता था। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर माधुरी दीक्षित के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में…
जन्म और शिक्षा
मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में 15 मई 1967 को माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा मुंबई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में माइक्राबॉयलोजिस्ट बनने के लिए एडमिशन लिया था। इसी दौरान माधुरी ने करीब 8 सालों तक कथक नृत्य की शिक्षा भी हासिल की है।
बॉलीवुड में करियर
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरूआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन से की। माधुरी की पहली फिल्म अबोध थी। हालांकि कमजोर स्क्रिप्ट होने के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑपिस पर बुरी तरह से फ्लॉफ हो गई। लेकिन इस फिल्म में माधुरी के अभिनय को दर्शकों की सराहना मिली थी। लेकिन माधुरी की किस्मत का सितारा साल 1988 में फिल्म तेजाब से चमका। इस फिल्म की सफलता ने माधुरी के लिए बॉलीवुड की राह थोड़ी आसान कर दी थी। बॉलीवुड में माधुरी ने कई बड़े अभिनेताओं के साथ हिट फिल्में दी। लेकिन अनिल और माधुरी की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक थी। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
वहीं साल 1990 में माधुरी दीक्षित के एक और अहम फिल्म दिल रिलीज हुई। इस फिल्म में माधुरी के साथ आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए माधुरी दीक्षित को पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया। वहीं साल 1991 माधुरी दीक्षित के करियर का शानदार वर्ष साबित हुआ। इस साल दर्शकों को उनके अभिनय के रंगो को देखने का मौका मिला।
सलमान खान संग पसंद की गई जोड़ी
साल 1992 में माधुरी दीक्षित के करियर की एक और अहम फिल्म ‘बेटा’ रिलीज हुई। इस फिल्म में माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके बाद साल 1994 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी और सलमान खान की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह फिल्म माधुरी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म की सक्सेज ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। माधुरी की यह फिल्म ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गई।
पाकिस्तान में भी है माधुरी के फैंस
न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी माधुरी की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। बता दें कि साल 1999 में मई के पहले सप्ताह में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध शुरू हो गया था। माधुरी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने थे, तो पाकिस्तानी सैनिकों में से एक आवाज आई। यह आवाज थी कि ‘हमें माधुरी दीक्षित दे दो, हम वापस लौट जाएंगे’। लेकिन भारतीय सैनिकों ने अपने अंदाज में पाकिस्तानी सैनिकों को जवाब दिया था। उस दौरान भारतीय सेना में बटालियन कैप्टन विक्रम बत्रा ने अपनी एके 47 से विरोधी सेना पर फायरिंग करते हुए ‘विद लव फ्रॉम माधुरी’ कहा। जिसके बाद यह घटना काफी चर्चाओं में रही थी।
फिल्म देवदास का हिस्सा बनीं माधुरी
संजय लीला भंसाली की फिल्में अक्सर सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ती हैं। संजय लीला भंसाली का डारेक्शन में बनी फिल्म को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला। 2002 में भंसाली ने शरत चंद्र के मशहूर उपन्यास देवदास पर बनी फिल्म देवदास बनाई। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान के अलावा माधुरी दीक्षित को भी कास्ट किया गया। इस फिल्म में उन्होंने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। चंद्रमुखी के रोल को दमदार तरीके से बड़े पर्दे पर उतारने के लिए माधुरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
अनिल कपूर के साथ सुपरहिट थी जोड़ी
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में अनिल कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया। उनकी केमेस्ट्री को दर्शकों ने भी भरपूर प्यार दिया। साल 2002 में आई फिल्म ‘हम तुम्हारे है सनम’ के बाद माधुरी ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। जब माधुरी दीक्षित अपने करियर के पीक पर थीं। तब अचानक से वह डॉ राम नेने से शादी कर अमेरिका शिफ्ट हो गईं। माधुरी को अब तक 5 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं हिंदी सिनेमा में माधुरी के योगदान को देखते हुए उनको साल 2008 में पद्मभूषण से नवाजा गया।
शादी के बाद किया कमबैक
शादी के बाद साल 2007 फिल्म ‘आजा नच ले’ के जरिए माधुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा कमबैक किया। लेकिन इस फिल्म के बाद माधुरी ने एक बार फिर फिल्मों से दूरी बना ली। इसके बाद साल 2013 में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ में माधुरी ने आइटम सांग से कमबैक किया। इसके बाद माधुरी ने गुलाब गैंग, मराठी फिल्म बकेट लिस्ट, कलंक, डेढ़ इश्किया और टोटल धमाल में काम किया है।