मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में अपना धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे है। सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में लौटने से मुंबई इंडियंस की टीम मजबूती के साथ प्रीमियर लीग में लौटी है। सूर्यकुमार यादव ने बीते कई मुकाबलों में धमाकेदार पारी खेली है। इस सीजन में वो एक शतक भी जड़ चुके है।
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अब इसी बीच सूर्यकुमार यादव को लेकर नया बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव को लेकर सुझाव दिया है कि उन्हें स्थायी तौर पर तीसरे नंबर पर खेलना चाहिए। उन्होंने कहा वीरेंद्र सहवाग ने एक कार्यक्रम में कहा कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए स्थाई रूप से तीसरे नंबर पर खेल सकते है। वो तेज गेंदबाजों और स्पिन गेंदबाजों को अच्छे से खेल सकते है। स्काई एक अच्छे खिलाड़ी है।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपनी राय पेश की है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग चरण के अंत में शीर्ष दो में अच्छा प्रदर्शन कर पहुचं सकती है। आईपीएल ट्रॉफी को छठी बार अपने कब्जे में करने के लिए टीम को शानदार प्रदर्शन करना होगा। टीम को ट्रॉफी जितने के लिए पूरे जी जना से जुटना होगा।
हरभजन सिंह ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था मगर जिस तरह से टीम ने वापसी की और तीसरे पायदान तक पहुंची है। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर साबित कर दिया है, यह एक चैंपियन टीम है। टीम के इस शानदार प्रदर्शन के कारण साबित होता है कि टीम वापसी करने में माहिर है। लीग की शुरुआत में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। ऐसे में टीम को लेकर कई लोगों ने काफी निराशा व्यक्त की थी वहीं इस बार जब टीम ने शानदार वापसी की है वो बेहद रोमांचक है। बता दें कि अलग मुंबई इंडियंस अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर ले तो मुंबई के 18 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद वो शीर्ष दो में आसानी से पहुंच जाएगी। अन्य टीमों के पास 18 अंक करने का मौका कम है।
गौरतलब है कि मुंबई और लखनऊ के बीच होने वाला मुकाबला प्लेऑफ के नजरिए से बेहद रोमांचक और अहम होने वाला है। अगर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करती है तो वो दूसरे नंबर हो जाएगी। वर्तमान में मुंबई 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है और लखनऊ 13 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।
ये हैं टीमें
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।
लखनऊ सुपरजाइंट्स: कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , क्विंटोन डिकॉक , नवीन उल हक, आयुष बडोनी, अवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।