Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में सिंगापुर की यात्रा की है। इस यात्रा के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर विवादों में घिर गए है। हालांकि इस बार विवाद होने में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कोई दोष नहीं है। सिंगापुर में एक प्रमोशन कार्यक्रम दौरान, वोंग ली लिन पर अल-नासर स्टार को छूने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद से ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वोंग ली लिन पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है।
इस मामले में अब वोंग ली ने भी घटना को स्पष्ट करने के लिए प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री वोंग ली लिन पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों द्वारा क्रिस्टियानो रोनाल्डो को छूने का आरोप लगाया गया था। लिन को एक प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता का हाथ पकड़ते हुए देखा गया था।
बता दैं कि वोंग ली लीन सिंगापुर की पूर्व अभिनेत्री है, जो मिंट मीडिया में मुख्य कार्यकारी हैं। इस घटना के संबंध में पूर्व अभिनेत्री वोंग ली लीन ने कहा कि मैंने कार्यक्रम में उनका नेतृत्व किया क्योंकि मुझे पता था कि उन्हें आगे क्या करना है। मैंने बस उसका हाथ पकड़ लिया। मैंने रोनाल्डो के अन्य अंगों को कब छुआ?” उन्होंने यह भी कहा कि “रोनाल्डो एक फुटबॉल दिग्गज हैं। हर कोई उन्हें प्यार करता है और उनके साथ बातचीत करना चाहता है। और मैंने भी किया, बस इतना ही। मुझे लगता है कि संदेश छोड़ने वाले अधिकांश नेटिज़न्स को उनसे मिलने का मौका मिलता, तो उनसे जरूर मिलते है।”
वोंग ली लिन कौन है?
वोंग ली लिन एक सिंगापुर की अभिनेत्री हैं जो अब मिंट मीडिया में मुख्य कार्यकारी हैं। मिंट मीडिया का स्वामित्व रोनाल्डो के घनिष्ठ मित्र पीटर लिम के पास है और वह रोनाल्डो के छवि अधिकारों का प्रबंधन करता है। पीटर लिम द्वारा वित्त पोषित दो युवा छात्रवृत्ति कार्यक्रमों का समर्थन करने के लिए रोनाल्डो ने सिंगापुर का दौरा किया था। आयोजन के एक भाग के रूप में, रोनाल्डो ने सिंगापुर के दो मंत्रियों के साथ-साथ दो युवा लड़कों के खिलाफ पैडल का खेल भी खेला।