Breaking News

Bhojpuri News: बदन पे सितारे गाने को भोजपुरी में किया गया रीक्रिएट, खूब किया जा रहा पसंद

साल 1969 में शम्मी कपूर और वैजयन्ती माला अभिनीत प्रिंस फिल्म आई थी। प्रिंस को गुजरे जमाने का एक अच्छा फिल्म माना जाता है। इसके गाने भी खूब प्रसिद्ध हुए थे। उन्हीं में से एक गाना था बदन पे सितारे लपेटे हुए। इस गाने को हसरत जयपुरी ने लिखा था तो वही शंकर जयकिशन ने इसके धून तैयार किया था। मोहम्मद रफी की आवाज में इस गाने को चार चांद लगा दिया था। इस गाने की लोकप्रियता आज भी है और हर कोई इसे सुनना पसंद करता है। 

इसे भी पढ़ें: Pawan Singh: क्या तेजप्रताप यादव के चरणों में गिरे पवन सिंह! अब ​​​​​​​भोजपुरी सिंगर ने तोड़ी अपनी चुप्पी

इसकी लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए भोजपुरी में इसे रीक्रिएट करने की कोशिश की गई है। इस गाने को मोहम्मद रफी को समर्पित किया गया है। भोजपुरी में इस गाने की बात करें तो इससे सुपरहिट कलाकार विजय चौहान और भोजपुरी गीत ट्रेंडिंग गर्ल शिल्पी राज ने गाया है। गाना खूब चल रहा है और लोगों के ठुमके भी इस पर दिखाई दे रहे। इस गाने को सारेगामापा हम भोजपुरी ने रिक्रिएट किया है। भोजपुरी में भी यह लोगों को आकर्षित कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri singer Nisha Upadhyay को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

यह गाना म्यूजिक लवर्स को पसंद भी आ रहा है। यूट्यूब पर इसे खूब देखा भी जा रहा है। इस गाने को आकाश गुप्ता ने लिखा है जबकि संगीतकार शुभम राज है। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। गाने का संगीत वर्जन भी काफी बेहतर बताया जा रहा है। फिल्म के वीडियो में विजय चौहान के साथ कशिश सिंह नजर आ रही है।
 

Loading

Back
Messenger