Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
फ्रांस की टीम के शानदार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे के दमदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने यूरो कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फ्रांस की टीम ने 1-0 से हराकर मिस्र के खिलाफ जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने यूरो कप के लिए क्वालीफाई किया।
इसके अलावा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और उत्तरी मैसेडोनिया के बीच खेला गया जिसमें इंग्लैंड ने विरोधी टीम को 7-0 के बड़े अंतर से मात दी है। इस मुकाबले में एम्बाप्पे ने मिस्त्र के खिलाफ शानदार गोल किया। ये गोल एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ में पेनल्टी गोल के तौर पर किया, जिसकी बदौलत फ्रांस की टीम यूरो कप के अगले चरण में पहुंच सकी। हालांकि पहली बार में वो गोल नहीं कर सके थे।
दरअसल गोल करने के दौरान मिस्र का एक खिलाड़ी डिफेंस के सामने अनैतिक तौर पर आ गया था, जिस कारण एम्बाप्पे को एक और गोल करने का मौका मिला और दूसरे मौके को उन्होंने चूकने नहीं दिया। फ्रांसीसी कप्तान ने दूसरे मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए गोल कर दिया और टीम को बढ़त दिलाई जो जीत में तब्दील हो गई।
फ्रांस की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके 12 अंक बटोरे गए है। बता दें कि फ्रांस की टीम ग्रुप बी में यूरो कप के लिए सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली टीम है। वहीं दूसरे स्थान पर फ्रांस के बाद मिस्र का नंबर है जो छह अंकों के साथ है। मिस्र का एक मैच बाकी है। अगर इस अंतिम मुकाबले को भी मिस्र की टीम जीत जाती है तो वो नौ अंकों से अधिक अंक हासिल नहीं कर सकेगी।
इंग्लैंड कर चुका है क्वालीफाई
बता दें कि यूरो कप के लिए फ्रांस के अलावा इंग्लैंड की टीम भी क्वालीफाई कर चुकी है। इंग्लैंड ने क्वालीफाइंग दौर में सात गोल के साथ मुकाबले जीते है। बता दें कि सोमवार को बुकायो साका ने भी मैसेडोनिया के खिलाफ हैट्रिक बनाई है।