Breaking News

अब प्यार की भाषा बदल गई है और सिनेमा इसे प्रतिबिंबित कर रहा है, Lust Stories 2 पर बोली अभिनेत्री काजोल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (48) ने कहा कि ढ़ेर सारे खत लिखना, बहुत सारे संदेश भेजना या बस किसी के दरवाजे पर दस्तक देना अब प्यार नहीं हैं, अब प्यार की परिबदल गई है और वर्तमान सिनेमा इसे प्रतिबिंबित कर रहा है।
काजोल ने पीटीआई- को एक साक्षात्कार में बताया, अब प्यार की बदल गई है और सिनेमा इसे प्रतिबिंबित कर रहा है। 1990 के दशक में यदि कोई आपको 15 खत लिखता था या दस बार (आपके दरवाजे पर) दस्तक देता था या फिर कई बार मैसेज भेजता था, तब इसे जुनून माना जाता था, लेकिन अब इस तरह किसी का पीछा करना मूर्खता मानी जाती है।
अभिनेत्री आगामी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: राज बब्बर के नाम है बॉलीवुड में कई बड़ी उपलब्धियां, कई बार करना पड़ा था रिजेक्शन का सामना

उन्होंने कहा, लस्ट स्टोरीज जैसे विषय पर काम करते वक्त एक कलाकार के लिए सहज रहना और टीम पर भरोसा करना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा, एक अभिनेत्री के रूप में, यदि आप विषय को लेकर सहज नहीं हैं, तब आप वैसी फिल्में न करें, बल्कि उन फिल्मों को चुनें जो आप कर सकते हैं। मैं ऐसा ही करती हुं। जैसे, क्या यह प्रबंधनीय है? क्या मैं निर्देशक से बात कर सकती हूं और ऐसा करने के लिए खुद को सहज बना सकती हूं? फिर, यदि आप इसमें सहज हैं तब इसका संबंध भरोसे से है।

इसे भी पढ़ें: नीले समुद्र में सफेद बिकनी ने Nia Sharma ने दिए पोज, बोल्ड लुक देखकर फैंस हुए पागल

स्क्रूवाला और आशी दुआ द्वारा निर्मित लस्ट स्टोरीज 2 में काजोल के अलावा अमृता सुभाष, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा भी हैं।
संकलन में अन्य तीन लघु फिल्में आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित हैं।
लस्ट स्टोरीज 2 का प्रीमियर ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर 29 जून को होगा।

Loading

Back
Messenger