Breaking News

Russia में चल क्या रहा है? बेलारूस से वापस अपने देश पहुंचे वैगनर चीफ प्रिगोझिन, पुतिन के दोस्त ने दी जानकारी

व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह करने वाला वैगनर समूह का बॉस येवगेनी प्रिगोझिन वापस रूस चले गए हैं। उनके रूस लौटने की पुष्टि खुद बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने की है। उन्होंने कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन अभी भी रूस में हैं और भाड़े के समूह का कोई भी लड़ाका बेलारूस में  नहीं है। अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने विदेशी मीडिया आउटलेट्स के संवाददाताओं से कहा कि जहां तक ​​प्रिगोझिन का सवाल है, वह सेंट पीटर्सबर्ग में हैं… वह बेलारूस में नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: वैगनर के विद्रोह से इतना डर गए थे पुतिन, कर लिया था मॉस्को से बैग पैक

मिन्स्क में राष्ट्रपति भवन में बोलते हुए लुकाशेंको ने कहा कि वह निश्चित रूप से जानते थे कि प्रिगोझिन एक स्वतंत्र व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कल उनसे फोन पर बात की थी। लुकाशेंको ने कहा कि असफल विद्रोह में भाग लेने वालों के लिए क्रेमलिन की पेशकश के बावजूद, वैगनर सदस्यों ने अभी तक बेलारूस में एक आधार स्थापित नहीं किया है। लुकाशेंको ने कहा कि फिलहाल उनके स्थानांतरण और सेटअप के सवाल पर फैसला नहीं किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति को बताया कमजोर, कहा- वैगनर विद्रोह के बाद पुतिन ने अपने लोगों पर नियंत्रण खो दिया

पुतिन के खिलाफ प्रेगझिन की बगावत महज 18 घंटे भी नहीं टिक सकी और वैगनर चीफ को ऑपरेशन मॉस्को रोकने का ऐलान करना पड़ा। जिन इलाकों पर वैगनर लड़ाकों ने कब्जा किया था वहां से वो वापस लौट गए। जब वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी ने अपने लड़ाके मॉस्को भेजने का प्लान बनाया तभी रूस ने बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत की। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाको पुतिन के दोस्त हैं। पूतिन के समर्थन से ही उन्होंने येवगेनी को डील के लिए मनाया। लुकाशेंको को अक्सर यूरोप का आखिरी तानाशाह कहा जाता है। 

Loading

Back
Messenger