Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
पाकिस्तान से भाग कर भारत अपने प्रेमी से शादी करने आई सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में लगातार बने हुए है। दोनों ही ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के दूसरे घर में रह रहे है। सचिन के घर में अब ना ही राशन बचा है और ना ही पैसा कमाने का परिवार के पास कोई जरिया है।
एक तरफ अवैध रूप से भारत आई जांच एजेंसियों के निशाने पर सीमा लगातार बनी हुई है। सीमा और सचिन से लगातार पूछताछ भी की जा रही है। वहीं अब सचिन के परिवार ने अपने घर पर खुद ही एक पोस्टर चिपका दिया है, जिसपर लिखा है, मीडिया प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी। पोस्टर के नीचे लिखा है- मीणा परिवार।
दरअसल सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस कारण परिवार की आमदनी पर सीधा असर हुआ है। परिवार को खाने-पीने की कई दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। परिवार का कहना है कि सचिन के पास कोई काम भी नहीं बचा है। अब काम के लिए वो और उनका बेटा रबूपुरा पुलिस को सूचित करने के बाद ही जा सकते है। बता दें कि सचिन और सीमा वर्तमान में रबूपुरा में रह रहे हैं जहां पूरा गांव उनका समर्थन कर रहा है।
गौरतलब है कि ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए ही सीमा हैदर को सचिन से प्यार हुआ था जिसके बाद वो अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थी। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा (यूपी का गौतमबुद्धनगर जिला) के रबूपुरा में रहने लगे थे। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर अदालत ने रिहा किया था।
वहीं इस मामले में किसान नेता मास्टर स्वराज ने भी सीमा और सचिन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद किसान नेता ने कहा कि मैं सचीन और सीमा से मिलने गया था। वो नई जगह गए है। वो लोग अपने ही घर में फंस गए है, जिससे उन्हें कई समस्याएं हो रही है। उन्हें रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीदने में मुश्किले आ रही है। वो लगातार पुलिस की भी रडार पर है।