Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। इस राउंड में भारत ने चीन के अलावा मजूबत मलेशिया, साउथ कोरिया और पाकिस्तान को माद दी है। वहीं जापान के साथ टीम ने ड्रॉ खेला था। अब उसी जापान के साथ भारत 11 अगस्त को फाइनल के लिए भिड़ेगा। वहीं भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर अपने पिछले 15 मुकाबलों में विजयरथ को जारी रखा है।
सेमीफाइनल में भारत का सामना जापान से
बता दें कि, लीग राउंड के बाद भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में 13 अंक के साथ टॉप पर रही। वहीं मलेशिया के 12 अंक रहे। इसके अलावा 5 मैचों में एक जीत, दो ड्रॉ और दो हार के बाद 5 अंक लेकर साउथ कोरिया की टीम तीसरे नंबर पर है। हालांकि, जापान ने अपने आखिरी लीग मैच में चीन को हराकर पॉइट्ंस टेबल में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई और सेमीफाइनल में पहुंच गई। इसी के साथ पाकिस्तान का अंतिम 4 से पत्ता कट गया। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना जापान से और मलेशिया का सामना साउथ कोरिया से होगा।
फिलहाल, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन चेन्नई में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। 11 अगस्त को सेमीफाइनल मुकाबले भी यहीं खेले जाएंगे। मलेशिया और साउथ कोरिया वाले सेमीफाइनल 1 की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से होगी। जबकि रात 8.30 बजे जापान के खिलाफ भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स पर कई भाषाओं में इसका लुत्फ उठा सकते हैं।