Breaking News
-
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर अबु धाबी में अपनी छुट्टियां…
-
बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति रियाज चागला की एकल न्यायाधीश पीठ ने कहा कि वह…
-
वर्धा (महाराष्ट्र)। वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया प्राध्यापक प्रो.संजय द्विवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित…
-
सभी की निगाहें इस समय जम्मू-कश्मीर चुनाव पर हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए…
-
हरियाणा में 90 सीटों के लिए आज मतदान संपन्न हो गए हैं। चुनावी नतीजे 8…
-
इज़राइली वायु सेना के जेट विमानों ने शनिवार को लेबनान में हमास आतंकवादी समूह की…
-
ग्वालियर । लगभग 14 साल के बाद ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी के लिए…
-
सुप्रीम कोर्ट ने 5 अक्टूबर अपने 15 फरवरी के फैसले की समीक्षा की मांग करने…
-
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को अपनी मैरिड लाइफ…
-
सतारा संसदीय क्षेत्र महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। जिस पर हाल ही में…
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्ड एक बार फिर इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हैं। रोनाल्डो एक पोस्ट के करीब 26 करोड़ रुपये कमाते हैं। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी हैं। जो इंस्टा पर एक पोस्ट के लिए 21.52 करोड़ रुपये लेते हैं। वहीं इस लिस्ट में भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 14वें नंबर पर हैं। जो एक इंस्टा पोस्ट के 14 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा विराट कोहली ना सिर्फ एकलौते भारतीय बल्कि पूरे एशिया में पहले नंबर पर हैं।
विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा एकलौते भारतीय
रोनाल्डो लगातार तीसरे साल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पहले शख्स हैं। उनके 60 करोड़ फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो को इससे पहले जुलाई में सऊदी अरब जाने के बाद 2017 के बाद पहली बार फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट की सूची में शामिल किया था। अब वो 2023 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में टॉप पर हैं। जो एक तरह से ऑनलाइन इंफ्लुएंस का ग्लोबल मार्कर है। वहीं इस लिस्ट में भारतीय विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा भी हैं।
वहीं मेसी की बात करें तो वो प्रत्येक इंस्टा पोस्ट के लिए 21,52 करोड़ रुपये लेते हैं। मेसी के बाद टॉप 20 लिस्ट में कोहली और ब्राजील के स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी नेमार भी शामिल हैं। नेमार पेरिस सेंट जर्मेन टीम के साथी और फ्रांस के फुटबॉलर किलियन म्बाप्पे के हर इंस्टा पोस्ट से लगभग दोगुनी राशि लेते हैं।
इसके साथ ही विराट कोहली के 256 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने इस साल एक प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 14 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। दुनियाभर में कोहली के फैंस की भरमार है।