Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स में ब्रिटिीश पंजाबी समुदाय से जुड़े एक कबड्डी टूर्नामेंट में अव्यवस्था फैलने से भगदड़ मच गई। जहां इस भगदड़ में 3 तीन घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। डर्बीशायर पुलिस ने कहा कि डर्बी के अल्वास्टन में एल्वास्टन लेन के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रहेगी जहां रविवार को झड़प हुई थी।
बता दें कि, इस टूर्नामेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग इधर उधर भाग रहे हैं। भीड़ में भगदड़ मची हुई है। साथ ही वीडियो में गोलियां चलने की भी आवाजें सुनाई दे सकती हैं। इसके अलावा लोग आपस में तलवार भांजते हुए भी दिख रहे हैं।
कहा जा रहा है कि, ये घटना दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच झड़प होने के कारण हुई है। इस दौरान डर्बीशायर पुलिस ने कहा है कि, हमें रविवार 20 अगस्त को शाम चार बजे के करीब सूचना दी गई कि एल्वास्टन लेन, अल्वास्टन में बड़े पैमाने पर भगदड़ मच गई है। हालात बेकाबू हो गए हैं जिसे पुलिस को काबू में करने की जरूरत है।
वहीं गुरु अर्जन देव गुरुद्वार कबड्डी क्लब के उपाध्यक्ष कुली छोकर ने टूर्नामेंट से पहले स्थानीय मीडिया आउटलेट को बताया कि, कबड्डी पारंपरिक रूप से एक भारतीय आधारित खेल है। अब ये निश्चित रूप से एक अंतर्राष्ट्रीय खेल बन गया है। हां ये प्रतिस्पर्धा का दिन है, लेकिन ये खेल देखने वाले लोगों और खेल के खिलाड़ियों के लिए एक रोमांचक दिन है। लोग खेल का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, उस दिन अराजकता फैल गई क्योंकि खेल के दिन का आनंद लेने के लिए भीड़ जमा हो गई।