Breaking News
-
आजकल अनियमित लाइफस्टाइल के कारण नींद से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। लोगों के…
-
कब्ज एक ऐसी स्थिति है जिसमें मल त्याग करने में कठिनाई होती है, जिसके लिए…
-
खराब जीवनशैल और गलत खानपान की वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। आज…
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
संसद के विशेष सत्र के बीच मोदी सरकार के कैबिनेट की आज बड़ी बैठक हुई। इससे बैठक के अध्यक्ष का खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। इस बात की लगातार संभावना जताई जा रही थी कि सरकार कहीं ना कहीं इस विशेष सत्र में कोई बड़ा कदम उठा सकती है। आज यह सही साबित होता दिखाई दिया रहा है। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी। अगले साल लोकसभा चुनाव को लेकर इसे काफी अहम माना जा रहा है।
बिल को मंजूरी मिलने के बाद इसे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस विधेयक में लोकसभा और विधानसभा की 33 फ़ीसदी यानी कि एक तिहाई सेट को आरक्षित करने का प्रस्ताव है। इस विधेयक को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं तो जारी रहती ही है। यह विधेयक पिछले 27 सालों से पेंडिंग था। इस विधेयक पर आखिरी बार 2010 में कदम उठाया गया था। विधायक को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लिखा कि महिला आरक्षण की मांग को पूरा करने का नैतिक साहस मोदी सरकार में ही था। जो कैबिनेट से मंजूरी के बाद साबित भी हो गया। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी और भाजपा का आभार जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली इससे बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, सर्वानंद सोनवाल जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। संसद के विशेष सत्र को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।