Breaking News

‘देश भले ही गुलाम रहा, लेकिन सनातन धर्म कभी गुलाम नहीं रहा’, बल‍िया में बोले BJP सांसद रविंद्र कुशवाहा

बेल्थरारोड (बलिया), संवाद सूत्र। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश भले ही गुलाम रहा, लेकिन सनातन धर्म कभी गुलाम नहीं रहा। बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था को कोई चैलेंज नहीं कर सकता। उन्होंने वर्तमान में सनातन धर्म पर हो रहे टिप्पणी को अनुचित बताया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन में सिर फुटौव्वल हो रही है। आप पार्टी ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। यही हाल बंगाल में भी है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में फिर से एनडीए गठबंधन की बीजेपी सरकार बनेगी। ‘2024 का चुनाव भाजपा का जीतना तय है’    उन्होंने कहा कि आज घोसी उपचुनाव को लेकर 2024 लोकसभा चुनाव का आंकलन किया जा रहा है कि भाजपा को नुकसान होगा, यह गलत है। याद दिलाते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी गोरखपुर, कैराना और फूलपुर के उपलोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2019 में ये सभी सीटें भाजपा ने जीती। ऐसे में 2024 का चुनाव भी भाजपा का जीतना तय है। यह भी पढ़ें: Swami Prasad Maurya: सनातन धर्म पर अब स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने द‍िया बयान, श्‍लोक के जर‍िए कही ये बड़ी बात घोसी उपचुनाव के परिणाम से भाजपा की सीट न घटी है और न ही सपा की सीट बढ़ी है। इसे लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव का आंकलन करना गलत है।

Loading

Back
Messenger