Breaking News

Asian Games 2023: सेलिंग में नेहा ठाकुर ने 11 दौड़ के बाद जीता Silver Medal, भारत की झोली में आया 12वां मेडल

एशियन गेम्स 2023 में भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। दरअसल, तीसरे दिन नेहा ठाकुर ने महिला डिंगी नौकायन स्पर्धा में सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा किया है। ये भारत के लिए एशियन गेम्स के तीसरे दिन दिन का पहला और ओवरऑल 12 वां मेडल हैं। भारतीय दल ने दूसरा दिन खत्म होने तक 2 गोल्ड मेडल सहित 11 मेडल अपने नाम किए थे।
बता दें कि, नेहा ने 11 दौड़ के बाद सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नौकायन में भारत के लिए ये पहला पदक है। नेहा ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतने पर टीम इंडिया (भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रमंडल खेल भारत) ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट  पर बधाई दी है। 

नेहा ने महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। 

Loading

Back
Messenger