Breaking News
-
अमेरिका का ट्रंप प्रशासन लगातार कई देशों को टारगेट कर रहा है। अब उसने ईरानी…
-
राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नालंदा के इस्लामपुर में…
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए है…
-
कश्मीर एकजुटता दिवस एक कैलेंडर कार्यक्रम है जो 5 फरवरी को पाकिस्तान में रावलपिंडी और…
-
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा सामने आया जब भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी)…
-
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और कांग्रेस…
-
आज अहमदाबाद में उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी शादी के अटूट बंधन…
-
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार 8 फरवरी को आएंगे। वोटों की गिनती…
-
ढाका विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर नजमुल अहसन कलीमुल्लाह ने स्वीकार किया कि…
-
फरीदाबाद । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प…
नई दिल्ली/भोपाल। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश के रीवा, कटनी व भोपाल में भाजपा के चुनाव अभियान को धार दी। श्री अनुराग ठाकुर में रीवा व कटनी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में युवाओं से संवाद कर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पंच प्रण को जीवन में उतारने का आह्वाह्न किया।
श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उस प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर आज देश के उभरते हुए अग्रणी राज्य में लाकर खड़ा करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों और नेतृत्व के दम पर फिर सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास का यह क्रम जारी रखेगीं। मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा और फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। एक तरफ जहां घमंडिया गठबंधन के लोग हिंदुत्व को अपमानित कर रहे हैं, वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें देश के सांस्कृतिक वैभव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की श्रद्धा व प्रयासों से उज्जैन में दिव्य महाकाल महालोक का निर्माण, ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा के निर्माण जैसे अनेकों कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास के लिए कार्यरत हैं, सांस्कृतिक व धार्मिक विकास की इस यात्रा को अनवरत चलाये रखने के लिए मध्य प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाएँ। पहले मध्यप्रदेश के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने 26 नये मेडिकल कॉलेज, IIM, IIT, नेशनल लॉ कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश में खोलने का काम किया है। आप चाहते है की मध्यप्रदेश में जो विकास कार्य हो रहे है वह भविष्य में भी होते रहे तो कमल का बटन दबाएं – भाजपा की सरकार बनाएं”
अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अगर देश को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है और जिनको यह ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे थे, वह आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया की कई महीनो से जेल में है। इनके पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफे देने पड़े। सत्येंद्र जैन 10 महीने जेल में रहे व अभी भी है और जेल से विभाग चला रहे है। ये आम आदमी पार्टी की ये कैसी राजनीति है ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार से अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ है।
केजरीवाल कर रहे भ्रष्टाचारियों का बचाव
केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की आप पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मैं यही देख रहा हूं कि दिल्ली में जो भ्रष्ट सरकार आम आदमी की है। जिसके उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सांसदों तक जेल में हैं। जो कभी भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देते थे, धरने पर बैठते थे। आज भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ा बदलाव आप देख रहे होंगे, ये आप पार्टी वाले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठते थे। अब अरविंद केजरीवाल जी अपने भ्रष्ट साथियों को बचाने के लिए धरने पर बैठते हैं, यही बदलाव है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल कहते थे इस कुर्सी में ही कोई खोट है, जो भी बैठते है वो भ्रष्टाचारी हो जाता है। अरविंद केजरीवाल ने वही सिद्ध किया है, आप सरकार ने भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है।