Breaking News

IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी, जानें क्यों?

लखनऊ के इकान स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम बांह पर काटी पट्टी बांध कर मैदान पर उतरी। दरअसल, टीम इंडिया ने ऐसा महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। 
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले सोशल मीडिया में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ”आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया महान बिशन सिंह बेदी की याद में काली पट्टी पहनेगी।”
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टॉसस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि, महान खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने लंबी बीमारी के कारण सोमवार को 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बेदी को भारत के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट झटके और साथ ही इनमें से 22 मैचों में भारत की कप्तान भी की। बेदी ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 1966 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था और अपना आखिरी टेस्ट वह 1979 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। 

Loading

Back
Messenger