Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच 5 नवंबर को केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। राहुल गांधी पांच राज्यों और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ पहुंचने के बाद उन्होंने पूजा अर्चना की और पुजारी से मुलाकात भी की। कांग्रेस सांसद आगामी तीन दिनों तक उत्तराखंड में ही रुकने वाले हैं। उत्तराखंड से दिल्ली के लिए राहुल गांधी की वापसी मंगलवार को होगी।
उत्तराखंड में राहुल गांधी का तीन दिवसीय दौरा
राहुल गांधी उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं। राहुल जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर उतरे और यहां से केदारनाथ धाम हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने बेहद सादगी के साथ केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन किए हैं। केदारनाथ धाम जाने के दौरान राहुल गांधी सुरक्षा काफिले के साथ नहीं पहुंचे। राहुल गांधी की इस उत्तराखंड यात्रा के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया है। उत्तराखंड कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि राहुल गांधी निजी धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए उनका स्वागत किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगली बार जब राहुल गांधी राजनीतिक यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे तब कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकेंगे। वहीं राहुल गांधी की इस धार्मिक यात्रा पर राजनीति भी होने लगी है।
राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि राम को नहीं मानने वाले का कभी भी भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा दिखावा है। वह भी थे एक वर्ष से यात्राएं कर रहे हैं लेकिन उनके प्रवक्ता लगातार भगवान राम और सनातन धर्म का विरोध करते नजर आते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान से साफ है कि चुनाव के पहले वह सिर्फ धार्मिक यात्रा पर जाकर दिखावा कर रहे है।