Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम से झांसा देकर मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड हुआ है। दरअसल, एमएस धोनी से मकान और पैसा दिलाने का झांसा देकर एक महिला के डेढ़ साल के बच्चे को किडनैप करने और उसे सवा लाख रुपये में एक दंपत्ति को बेचने की घटना में रांची पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं बेचा गया बच्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे की किडनैपिंग रांची के हिनू से बीते 22 अक्टूबर को की गई थी। बता दें कि, रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली मधु देवी अपने बच्चे के साथ हिनू में खड़ी थी, तभी वहां दो पुरुष और महिला ने आकर उसे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी गरीब बच्चों को पैसा और मकान बांट रहे हैं।
जिसके बाद महिला उनके झांसे में आ गई और उनके साथ बाइक पर बैठकर हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंची। यहां आकर गिरोह ने पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर चुपके से बच्चे लेकर फरार हो गया। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।
वहीं टीम ने सबसे पहले इस मामले में रांची के मधुकम के रहने वाले विनय शर्मा और सिमडेगा के रहने वाला सलूजा बेगम को पकड़ा। इनसे पूछताछ हुई तो पता चला कि बच्चे को चतरा जिले के इटखोरी के एक निसंतान दंपति के हाथों बेच दिया गया है।
इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर बच्चे की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाओं सहित 8 लोग शामिल हैं।