Breaking News

शुरू हुई 2024 आईपीएल की, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में हो सकता है आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अगले साल आईपीएल कब होगा इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है लेकिन देश और दुनिया भर में इसका खुमार चढ़ चुका है।
 
अब तक की सामने नहीं आया है कि आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या इसे किसी अन्य वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। आईपीएल को लेकर यह भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या इसे तय समय पर ही आयोजित किया जाएगा या इसमें फिर बदलाव हो सकता है क्योंकि इस दौरान देश में लोकसभा चुनाव भी आयोजित होने हैं।
 
अब तक की खबरों के मुताबिक आईपीएल का आयोजन अप्रैल और मई के महीने में होगा हालांकि इसके अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी संभावना है कि आईपीएल 2024 की मेजबानी भारत ही करने वाला है। यानी वर्ल्ड कप की बड़ी आयोजन के बाद जल्द ही आईपीएल का आयोजन में भारत में हो सकता है। बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 19 नवंबर 2023 को समाप्त हो जाएगा।
 
नवंबर में विश्व कप के खत्म होने के बाद एक महीने में ही आईपीएल की नीलामी हो जाएगी। इस बार आईपीएल की नीलामी भारत की जगह दुबई के डबल्यू होटल में आयोजित। यह पहला मौका है जब भारत की जगह दुबई में बोली लगाई जाएगी।
 
वही अगली बार सोने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर यह भी कहा जा रहा है कि सिर्फ भारत में आईपीएल की मेजबानी करना संभव नहीं है। हालांकि इस संबंध में स्थिति अब तक सामने नहीं आई। इससे पहले वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान देश में आईपीएल का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी अगर भारतीय बोर्ड इसी प्रारूप में आगे बढ़ता है तो हैरान करने वाली बात नहीं होगी।

Loading

Back
Messenger