Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
15 नवंबर यानी बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। वहीं ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। न्यूजीलैंड पिछले कुछ सालों में इंडिया के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में अपने अजेय बढ़त को कायम रखना चाहेगी।
वहीं भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों और भारतीय गेंदबाजों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर।
हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
भारत की सरजमीं पर भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच कुल 39 बार मैच खेले गए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड को 30 बार हार झेलनी पड़ी है। वहीं, कीवी टीम भारत में टीम इंडिया से महज 8 मैच ही जीत पाई है। दूसरी तरफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 117 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 59 तो न्यूजीलैंड ने 50 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा जबकि 7 मैच बेनतीजा रहे। दूसरी ओर वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच कुल 10 मैच खेले गए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड ने 5 बार जीत दर्ज की थी जबकि भारत को 4 मैचों में जीत मिली।
एक बार फिर ये दोनों ही टीमें भिड़ेंगी। जहां सभी की नजरें कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। रोहित शर्मा को शुबमन गिल के साथ मिलकर टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत देनी होगी। दूसरी ओर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपना 50वां वनडे इंटरनेशनल शतक मारना चाहेंगे। दूसरी ओर टीम की गेंदबाजी यूनिट भी बेहतरीन है। शमी, रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों से पार पाना कीवी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।