Breaking News
-
आजकल अनियमित लाइफस्टाइल के कारण नींद से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। लोगों के…
-
कब्ज एक ऐसी स्थिति है जिसमें मल त्याग करने में कठिनाई होती है, जिसके लिए…
-
खराब जीवनशैल और गलत खानपान की वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। आज…
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है। लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह सर्च इंजन गूगल ने इस साल की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा साल में किस क्रिकेटर को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दरअसल, गूगल की इस रिपोर्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नहीं बल्कि शुबमन गिल को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वह गूगल ट्रेंड 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर्स में टॉप पर हैं। गिल के बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र का नाम है।
Shubman Gill किए गए सबसे ज्यादा सर्च
गूगल ने अलग-अलग कैटेगरी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अलग-अलग चीजों के बारे में बताया गया है। खेल की बात करें तो इस साल कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित हुए जिनमें वनडे वर्ल्ड कप, एशिया कप, एशियन गेम्स और महिला प्रीमियर लीग शामिल हैं। इन सबके बावजूद इस साल वर्ल्ड कप से ज्यादा आईपीएल लोगों ने सर्च किया। इस साल भारत में सर्च किए गए टॉप 10 खिलाड़ियों में गिल टॉप पर रहे। गिल के लिए ये साल बेहतरीन रहा। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया।
बता दें कि गिल ने इस साल अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेला। इस साल वनडे क्रिकेट में गिल के बल्ले से 41 छक्के निकले। वह सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर के बल्लेबाज बने। रोहित ने इस साल वनडे में 67 छक्के उड़ाए। वनडे वर्ल्ड कप के बाद गिल साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज में वापसी कर रहे हैं।
रचिन रविंद्र रहे दूसरे नंबर पर
गिल के अलावा न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को गूगल पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। रविंद्र को वर्ल्ड कप में ईश सोढ़ी के चोटिल होने पर न्यूजीलैंड टीम में चुना गया। उन्होंने वर्ल्ड कप के 10 मैचों में 578 रन जुटाए। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि, रचिन रविंद्र पर आईपीएल 2024 की नीलामी में काफी पैसों की बरसात हो सकती है।