Breaking News
-
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को आगरा में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण…
-
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली…
-
शाम सेवा फाउंडेशन और सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज के अध्यक्ष मगनभाई पटेलने वल्लभाचार्यजी के प्रागट्य…
-
ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 सालों के बाद फिर से सत्ता पर काबिज हो गई…
-
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए…
-
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में छतरपुर के…
-
दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने फिरौती के लिए एक लड़के और उसकी बहन को अगवा…
-
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार…
-
नई दिल्ली। बिहार निवास में आस्ट्रेलिया के पहले भारतीय मूल के मेयर और परामाट्टा वार्ड(ऑस्ट्रेलिया)…
-
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पार्टी के संसदीय दल का अध्यक्ष…
ईश्वर को याद करके अपना दिन शुरू करने से बेहतर कुछ नहीं है और अगर गायक और संगीतकार चेतन मल्होत्रा का हनुमान चालीसा हो तो, फिर आपका दिन अच्छा ही होगा!
अपने धार्मिक हिंदी भजनों/गीतों के लिए मशहूर गायक चेतन मल्होत्रा ने श्री गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा लिखित रचना हनुमान चालीसा का अनावरण किया। गायक ने भगवान हनुमान की इस सदियों पुरानी प्रार्थना में माधुर्य डालने की कोशिश की है जो सुनंने में सुखदायक है और आपको मंत्रमुग्ध कर देती हैं.
हनुमान चालीसा को चेतन मल्होत्रा, वैभव राघवानी और राजेंद्र सालुंके ने कंपोज किया है। निर्माताओं ने म्यूजिक-वीडियो को सरल रखा है, और गाने को जितना संभव हो उतना मधुर बनाने की कोशिश की है, क्योंकि ईश्वर की आराधना में शोर नहीं, सुर चाहिए!
भजन गायक चेतन मल्होत्रा ने इससे पहले श्याम नज़रो में है, साई तेरे दर पे, ओ वृंदावन बिहारी को अगस्त 2022 में कृष्ण जन्माष्टमी पर रिलीज़ किया था, गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा मोरया को रिलीज़ किया गया था, नवरात्रि उत्सव के दौरान जय माता दी और दिवाली जश्न मनाने के लिए जय सिया राम भजन रिलीज़ किया था. इसी श्रंखला में यह उनका सातवां गीत है।
गणपति बप्पा मोरया, ओ वृंदावन बिहारी, साई तेरे दार पे, श्याम नज़रो में है और अधिक जैसे हिट भक्ति गीतों के अपने चैनल के साथ, चेतन धार्मिक सांग स्पेस में लोकप्रिय और सम्मानित नाम है और उनका नवीनतम ट्रैक वायरल हो रहा है!
गीत के बारे में बात करते हुए, चेतन ने कहा, “दिवाली का फेस्टिवल भगवान राम के बारे में हैं, लेकिन अगर आप भगवान हनुमान के बारे में बात नहीं करते हैं, तो यह पाप होगा, इसलिए मैंने इसे इस तरह से योजना बनाई की दिवाली पर मैं जय सिया राम सांग रिलीज़ करूँगा और उसके बाद, हनुमान चालीसा, मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह गीत पसंद आएगा”
“मेरे लिए गायन कोई करियर विकल्प नहीं है, यह सर्वशक्तिमान से जुड़ने का मेरा तरीका है। मैंने स्कूल में गाना शुरू किया, फिर कॉलेज में और जीवन भर गाया। दोस्तों के साथ मेरी सभी गेट-टुगेदर पार्टियां संगीतमय रही हैं। अब मैंने अपना खुद का चैनल शुरू कर दिया हैं” चेतन ने कहा।
धार्मिक सांग के लिए चेतन मल्होत्रा जानामाना नाम है, उनके सांग्स सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जैसे YouTube, Spotify, Hungama Music, Ganna, Jio Saavn, Amazon Music, iTunes, Insta Music,
Video Link – https://youtu.be/Ic3zLHTidfQ