Breaking News

Adipurush Dialogues Controversy |आदिपुरुष संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने बैकलैश के बीच मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी

ओम राउत की महान कृति आदिपुरुष को उसके घटिया वीएफएक्स और संवादों के लिए दायें-बायें-उपर नीचे चारों तरफ से कोसा गया है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए संवादों को महाकाव्य को “विकृत और अनादर” करने के लिए प्रतिक्रिया मिली। इस बीच मुंतशिर ने मुंबई में पुलिस सुरक्षा मांगी है।
 

इसे भी पढ़ें: Karan Deol Wedding | करण की शादी में बड़े भाईयों के साथ अभय देओल ने किया भांगडा डांस, शेयर की तस्वीर

मनोज मुंतशिर ने पुलिस सुरक्षा की मांग की
18 जून को मनोज मुंतशिर ने खुलासा किया कि आदिपुरुष में कुछ संवाद बदले जाएंगे। इसके लिए उन्हें काफी बैकलैश भी मिल रहे हैं। हमें अब पता चला है कि मनोज ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। चूंकि आदिपुरुष काफी विवादों में हैं, इसलिए उन्होंने खुद को खतरे की आशंका जताई। मुंबई पुलिस अब मुंतशिर के आवेदन पर विचार करने के बाद सुरक्षा मुहैया कराने पर फैसला लेगी।
 

इसे भी पढ़ें: ‘हम सस्ते मजदूर हैं! शाहरुख-सलमान जैसी फीस नहीं मिली’, मनोज बाजपेयी नेअपने फिल्मी सफर की बताई सच्चाई

आदिपुरुष के बारे में
ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित, आदिपुरुष वाल्मीकि की रामायण पर आधारित एक पौराणिक कहानी है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में काफी धूमधाम से रिलीज हुई। ओम राउत द्वारा निर्देशित, फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन, लंकेश के रूप में सैफ अली खान, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नाग हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनी है। आदिपुरुष को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से नकारात्मक समीक्षा मिल रही है। मेकर्स ने बैकलैश के बाद कुछ डायलॉग्स में बदलाव किया है।

Loading

Back
Messenger