Breaking News
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श के लिए बीते कुछ महीने करियर के लिहाज से बहुत अच्छे…
-
गायक उदित नारायण एक वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्हें लाइव कॉन्सर्ट…
-
बेंगलुरु । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट को लेकर ‘रवैया’…
-
अभिनेत्री सारा अली खान ने झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री…
-
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोटिल हो गए हैं। जिस कारण वह एक…
-
अमर अकबर एंथनी, सुहाग, काला पत्थर, शान, क्रांति, कालिया और नमक हलाल जैसी फिल्मों में…
-
भारत ने ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में चौथा स्थान हासिल किया है। इंडेक्स ने दुनिया…
-
67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से भारतीय…
-
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने औपचारिक रूप से वर्ष का पहला पोलियो-रोधी…
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी, जिसके दो दिन बाद ही 25 जून को शत्रुघ्न सिन्हा कथित तौर पर हादसे का शिकार हो गए। इससे एक दिन पहले 24 जून को बिहार के हिंदुवादी संगठन हिंदू शिव भवानी सेवा ने जहीर इकबाल पर लव जिहाद का आरोप लगा दिए गए और इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी को इस्लामीकरण की कोशिश बताया था। शत्रुघ्न सिन्हा की स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया, लेकिन जो खबरें सामने आईं, उनमें दावा किया जा रहा है कि वे अपने डाइनिंग रूम में हादसे का शिकार हुए थे।
शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया
शत्रुघ्न सिन्हा 25 जून को अपने घर की पसंदीदा जगह पर थे, तब उन्हें चोट लगी। हादसे के बाद मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, वे डाइनिंग रूम में फिसल गए थे, उनकी पसलियों में चोट आई थी और उनकी एक छोटी-सी सर्जरी हुई। जब अभिनेता के साथ यह हादसा हुआ, तब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पास ही मौजूद थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें तुरंत सहारा दिया और ज्यादा गंभीर चोट लगने से बचाया। सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने भी पुष्टि की कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, हां, शत्रुघ्न अस्पताल में हैं, लेकिन अब वे पूरी तरह ठीक हैं। वे कल शाम तक घर लौट आएंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा को वायरल फीवर था
शत्रुध्न सिन्हा के छोटे बेटे लव सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, पापा को वायरल फीवर था और वे बीते कुछ दिनों से कमजोरी महसूस कर रहे थे, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफवाहें थी कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से शत्रुघ्न खुश नहीं थे। वे कुछ नाराज थे, जिसे शादी से पहले दूर कर लिया गया था। इसकी पुष्टि खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने की थी। जब सोनाक्षी सिन्हा की सिविल मैरिज की तस्वीरें समाने आईं, तो साफ हो गया कि बेटी और पिता के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।