Breaking News

बर्थडे स्पेशल: 11 साल की उम्र में अमेरिका में किया था पहला कॉन्सर्ट, संगीत की दुनिया में जाकिर हुसैन ने मनवाया अपना लोहा

जाकिर हुसैन भारत के सबसे फेमस तबला वादक हैं। वह एक शास्त्रीय तबला वादक हैं। उन्होंने अपनी इस कला के जरिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त की है। उनके तबले से निकलने वाला संगीत लोगों के दिलों को छू जाता था। उन्होंने अपने जीवन में कई फिल्म जगत की हस्तियों, गायकों और नृतक के साथ काम किया है। उनके योगदान को भारतीय शास्त्रीय संगीत के विकास में कोई नही भूल सकता। बता दें कि आज के दिन संगीतकार तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…
जन्म और शिक्षा
जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को महान तबला वादक अल्लाह रखा के घर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा सेंट माइकल हाई स्कूल से की थी। वहीं मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। वह बचपन से ही प्रतिभावान थे और संगीत में रुचि रखते थे। महज 3 साल की उम्र से ही जाकिर के पिता ने उन्हें पखावज पढ़ाने लगे थे। जिसके बाद वह 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। बता दें कि जाकिर को यह हुनर अपने पिता से विरासत में मिला था।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: अपने हास्य से सबको लोटपोट कर देने वाले सतीश कौशिक के असमय निधन से देश स्तब्ध

संगीत की शुरूआत
साल 1973 में लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड नामक एल्बल लांच किया। इस एल्बम के जरिए जाकिर को जनता की खूब वाहवाही मिली। जाकिर पहले ऐसे संगीतकार थे। जिनको पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से व्हाइट हाउस में ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। मलयालम फिल्म वनाप्रस्थं के लिए जाकिर ने कार्यकर्ता, संगीतकार और भारतीय संगीत सलाहकार के तौर पर काम किया।
फिल्में और बैंड
पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके जाकिर हुसैन ने बहुत सी फिल्मों में संगीत दिया है और गाना भी गाया है। उनके तबले की धुन का प्रयोग लिटिल बुद्धा जैसी कई फिल्मों में किया गया। जाकिर ने कई फिल्मों में एकल संगीत और विविध बैंड के साथ भी संगीत दिया है। जाकिर ने एकल और ग्रुप दोनों तरह के प्रदर्शन किए हैं। साल 1998 में जाकिर एंड हिज फ्रें और दी स्पीकिंग हैण्ड: जाकिर हुसैन भी एकल बैंड में शामिल है।
एक्टिंग और अवॉर्ड 
साल 1999 में AFI Los Angeles International Film Festival में मलयालम फिल्म वनाप्रस्थं को ग्रैंड जूरी पुरुस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा जाकिर हुसैन को पद्म श्री, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। तबला बजाने के साथ ही जाकिर एक्टिंग में भी रुचि रखते थे। उन्होंने साल 1983 में हीट एण्ड डस्ट फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने द परफेक्ट मर्डर, मिस बैटीज चिल्डर्स और साज जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है।
शादी और बच्चे 
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने अन्टोनिया मिन्नेकोला के साथ शादी की। बता दें कि उनकी पत्नी कत्थक नर्तकी और शिक्षिका थी। इसके साथ ही वह जाकिर के मैनेजर के तौर पर भी उनके काम को मैनेज करती थीं। शादी के बाद दोनों के दो बेटियां भी हैं। जिनका नाम अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी है। बता दें कि जाकिर बिल लाउसवैस के ग्लोबल म्यूजिक सुपरग्रुप के तबला बीट साइंस के संस्थापक सदस्य भी हैं। 

Loading

Back
Messenger