Breaking News

Raid 2 Release Date | अजय देवगन और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 फरवरी 2025 में होगी रिलीज | Movie Poster

2018 में रेड के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अजय देवगन आईआरएस अधिकारी, अमय पटनायक (अजय देवगन) के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित, रेड 2, अगले साथ 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Folk Singer Mangey Khan Dies | प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का 49 वर्ष की आयु में निधन, Coke Studio के लिए भी गाये थे मशहूर गाने

अजय देवगन के साथ, फिल्म में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में हैं, और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। दिल्ली और लखनऊ में बड़े पैमाने पर शूट की गई, रेड 2 एक और एड्रेनालाईन से भरी सवारी का वादा करती है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ रिलीज की तारीख की घोषणा की।
 

इसे भी पढ़ें: जब Shabana Azmi ने कहा कि जया बच्चन ने उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित किया… फिर क्या हुआ?

पहला भाग 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह पर आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई वास्तविक जीवन की आयकर छापेमारी पर आधारित था, जो भारतीय इतिहास में सबसे लंबी छापेमारी थी, जो तीन दिन और दो रात तक चली थी।
रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है। फिल्म को पहले इस साल 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था। अब इसे 21 फरवरी, 2025 तक के लिए टाल दिया गया है।
 
 
View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

Loading

Back
Messenger