महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार सुबह मां-बच्चे का एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें महिला उस बच्चे को हंसाने के लिए जानबूझकर छींकती है, वहीं बच्चा उसकी छींक की आवाज सुनकर जोर-जोर से हंसता दिखता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘बच्चे का वीडियो… उदासी भरे हालातोंमें… बदलाव के लिए थोड़ा हंस लीजिए।’
क्या है वीडियो में?
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को खाना खिलाते-खिलाते किस तरह उसकी मां को उसे हंसाने का एक बेहतरीन तरीका मिल जाता है। दरअसल इस दौरान मां को अचानक छींक आ जाती है, जिसे सुन बच्चा जोर-जोर से हंसने लगता है। इसके बाद वो महिला जानबूझकर नकली छींक छींकने लगती है। जिसे सुन बच्चे को और मजे आने लगते हैं और वो और ज्यादा हंसने लगता है। उसके साथ उसकी मां भी हंसती है और ऐसा करते हुए उसकी आंखों में पानी आ जाता है।
View this post on Instagram
एक दिन पहले शेयर की थी सेल्फी
इससे पहले शनिवार को अमिताभ ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए बड़े ही रोचक और मजाकिया अंदाज में लोगों से घर में रहने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, ‘चलें भैया जिम… बाद में मिलते हैं… जिम यहीं है घर के बाहर नहीं।’
View this post on Instagram
दिखा चुके उंगलियों की क्रिएटिविटी
महानायक ने बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उंगलियों के स्वभाव की चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि पुनर्गठन के मामले में ये मानव शरीर का सबसे जटिल हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए उंगलियों से क्रिएटिविटी दिखाने की कोशिश की थी।
View this post on Instagram