Breaking News

अयोध्या में आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ 25 लाख का सामान, पुलिस ने किया बरामद, अभिनेत्री बोलीं- यूपी में बाबा राज

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ अयोध्या में पड़ा घटना घट गया था। दरअसल, जानकारी के मुताबिक आम्रपाली दुबे अयोध्या में एक होटल में थी। इसी होटल से उनका लाखों का सामान चोरी हो गया था। हालांकि, राहत की बात है कि चोरी की गई सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद अभिनेत्री ने उत्तर प्रदेश प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। बताया जा रहा है कि आम्रपाली दुबे एक फिल्म शूटिंग के लिए अयोध्या में थीं। इस दौरान होटल से उनका सामान चोरी हो गया। बताया गया कि आम्रपाली दुबे का 25 लाख का सामान चोरी हुआ इसमें। इसमें पैसे, मोबाइल और जेवर भी शामिल थे। 
 

पुलिस ने चोर को भी पकड़ लिया है। यह एक बाप-बेट की जोड़ी है। सारा सामान को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने में काफी मदद मिली। जानकारी है कि यह लोग ऑटो से उतरने के बाद होटल के कई कमरों में गए और खटखटा कर उसे खोलने की कोशिश की। ये लोग आम्रपाली दुबे के भी कमरे में गए। वह खुला हुआ था और आम्रपाली दुबे सोई हुई थीं। इसी दौरान उन्होंने सारा सामान चुरा लिया था। जब आम्रपाली दुबे नींद से उठी तो उनको इस बात की जानकारी मिली। वह काफी घबरा गई थीं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
 

आम्रपाली दुबे ने कहा कि जब मेरा अलार्म नहीं बजा और मैं चेक करने के लिए उठी तो देखा कि फोन गायब है। मम्मी का भी फोन नहीं था। इसके बाद और भी सामान वहां नहीं थे। मैंने रिसेप्शन को बताया। फिर पुलिस आई और सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। उन्होंने सामान बरामद होने के बाद सरकार का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी थी कि एक्शन तो होगा लेकिन इतनी जल्दी होगा इस बात की उम्मीद नहीं थी। मैं यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यूपी में बाबा का राज है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्मों में देखी जाती है। निरहुआ के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी है। निरहुआ फिलहाल भाजपा के सांसद हैं। 

Loading

Back
Messenger