Breaking News

Bhojpuri: पवन सिंह और काजल राघवानी का जोरदार डांस, नहीं देखा तो बहुत कुछ मिस कर दिया आपने

पवन सिंह भोजपुरी के नंबर वन स्टार हैं। चाहे गाने की बात हो या फिर डांस की, पवन सिंह को हर मामले में दर्शकों का प्यार मिल रहा है। एक बार फिर से पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह भोजपुरी के स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ एक पुराने गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी भोजपुरी के शानदार एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने लगभग सभी हीरो के साथ काम किया है। उनका अभिनय भी अब तक शानदार रहा है। पवन सिंह के साथ भी उनकी जोड़ी को लोगों ने जबरदस्त तरीके से सराहा है। एक बार फिर से पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है। 
 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri: बिल्लो रानी बनी अक्षरा सिंह, लटके-झटके देख फैंस के उड़े होश, सोशल मीडिया पर भी तहलका

सोशल मीडिया पर पवन सिंह और काजल राघवानी के हॉट गाने की खूब चर्चा भी है। वीडियो में दोनों का एक्सप्रेशन भी कमाल का दिखाई दे रहा है। इस गाने में पवन सिंह जहां दमदार एंट्री ले रहे हैं तो वहीं काजल राघवानी की अदाएं आग बरसा रही हैं। काजल राघवानी के साथ-साथ उनके कपड़े भी इस गाने में शानदार दिख रहे हैं। गाने का नाम है ‘हमहु खोजीले जोड़ीदार’। इस गाने में दोनों ने जबरदस्त डांस भी किया है। गाने को देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं। पवन सिंह की जमकर वाहवाही हो रही है तो वही काजल राघवानी भी लोगों का जबरदस्त प्यार पा रही हैं। दोनों के शानदार डांस ने इस गाने को और भी लोकप्रिय बना दिया है। इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने को सत्या सनवर्कर ने लिखा है जबकि संगीत मधु आनंद का है। 
 

इसे भी पढ़ें: Birthday Special: कभी सड़कों पर बेचते थे लिट्टी-चोखा, जानिए कैसे खेसारी लाल यादव ने तय किया फर्श से अर्श तक का सफर

लॉलीपॉप लागेलू से प्रसिद्धि हासिल करने वाले पवन सिंह सुर्खियों में भी रहते हैं। उनके व्यक्तिगत जिंदगी में भी खूब कॉन्ट्रोवर्सी रही है। हाल में ही एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने भी उन पर कई बड़े आरोप लगा दिए थे।हालांकि, पवन सिंह ने यामिनी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच एक बेबाक इंटरव्यू दिया है। पवन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि काम करिए और उसी की चर्चा हो। दर्शक हमारे भगवान हैं और उनका आशीर्वाद मिलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए। मैं हमेशा काम खत्म करके ही घर जाता हूं। काम शुरू करने से पहले जिम जाता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि बदनामी हटे पर वह हमेशा मेरे कंधे पर लदी रहती है।

Loading

Back
Messenger