Breaking News

Mahabharat Returns on TV | टीवी पर लौटी बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’, जानें कब और कहां देखें यह पौराणिक शो?

महाभारत एक ऐसा शो है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। यह सीरियल उस समय प्रसारित हुआ था जब सभी घरों में टीवी नहीं हुआ करते थे। लेकिन लोग इस सीरियल को देखने के इतने शौकीन थे कि वे अपने पड़ोसियों के घर पर बैठकर घंटों तक महाभारत देखते थे। महाभारत की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा ने दिखाई थी। उनका शो इतने सालों बाद भी दर्शकों के बीच हिट है. बीआर चोपड़ा के बाद एकता कपूर भी ‘महाभारत’ शो लेकर आईं, लेकिन पुराने शो का क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर इस शो का जिक्र किसी न किसी वजह से होता रहता है। इसी बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Watch Promo Video | SS Rajamouli ने Baahubali: Crown of Blood एनीमेशन सीरीज का अनावरण किया

रामानंद सागर की रामायण जितनी मशहूर है उतना ही क्रेज बीआर चोपड़ा की महाभारत का भी हमेशा से रहा है। यह धारावाहिक 1988 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। तत्कालीन कलाकारों में नितीश भारद्वाज, गूफ़ी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरिजा शंकर और रूपा गांगुली ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। जिन लोगों ने अभी तक बीआर चोपड़ा की महाभारत नहीं देखी है या फिर इसे दोबारा देखने के इच्छुक हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण दूरदर्शन पर ही किया जा रहा है। यह शो सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे देखा जा सकता है। 
 
अब तक इन प्लेटफॉर्म्स पर शो को री-टेलीकास्ट किया जा चुका है
बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण डीडी भारती, कलर्स चैनल और स्टार भारत पर हो चुका है।
 

इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 | दो साल बाद Shilpa Shinde की चैनल से लड़ाई हुई खत्म, KKK 14 में शामिल होने को तैयार

शो के बारे में
आपको बता दें कि मशहूर सीरियल महाभारत 1988 में टीवी पर रिलीज हुआ था. रामायण की तरह ये सीरियल भी घर-घर में हिट था। इस धारावाहिक का निर्देशन बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने संयुक्त रूप से किया था। सीरियल में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था और द्रौपदी के किरदार में रूपा गांगुली घर-घर में मशहूर हो गईं। इस सीरियल ने सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किये थे। प्रवीण कुमार सोबती ने भीम और पंकज धीर ने कर्ण की भूमिका निभाई थी। गुफी पेंटल ने शकुनी और गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल में दुर्योधन का किरदार निभाकर पुनीत इस्सर ने खूब वाहवाही लूटी थी. इस सीरियल में शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।

Loading

Back
Messenger