Breaking News

Cannes 2024: भारतीय सितारे एक बार फिर से रेड कार्पेट पर दिखाएंगे जलवा, जानें कान्स में कौन-कौन सेलेब्स शामिल होंगे

कान्स फिल्म फेस्टिवल का 77वां संस्करण 14 मई से 25 मई तक होगा। हर साल की तरह इस साल भी यह इवेंट भारत के लिए भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आने वाले दिनों में बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक खूबसरत एक्ट्रेस रेड कारपेट पर नजर आएंगी। इस साल 77वें कान फिल्म फेस्टविल मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस साल रेड कारपेट पर कौन-कौन बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिर से जलवा बिखेरने के लिए तैयार है ऐश्वर्या राय बच्चन। कान्स फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा मंच है, जहां हर साल, सैकड़ों मशहूर हस्तियां, फिल्म निर्माता, कलाकार और फिल्म प्रेमी इकट्ठा होते हैं। दुनिया भर के सेलेब्रिटीज को रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हुए देखना काफी सुखद अनुभव है। इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, हिना खान, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और डायना पेंटी जैसी भारतीय हस्तियां शामिल होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स में 2002 में अपनी फिल्म देवदास के लिए कान्स में डेब्यू किया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने पीली साड़ी और हैवी ज्वेलरी पहनी थीं। पिछले साल ऐश्वर्या ने सोफी कॉउचर के  ब्लैक एंड सिल्वर मैटेलिक हुड वाले गाउन में रेड कार्पर पर वॉक किया था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में कान्स में डेब्यू किया था। रेड कारपेट पर अभिनेत्री साड़ी से लेकर गाउन में नजर आ चुकी है। साल 2022 में उनका पहला लुक ब्लैक ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ ब्लैक और गोल्डन सब्यसाची साड़ी में था। इस दौरान दीपिका कान्स फेस्टिवल इवेंट की जूरी बनी थी। साल 2023 में वह इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनी। अब इस साल देखना होगा कि दीपिका पादुकोण कान्स रेड कारपेट पर नजर आती हैं या नहीं। बता दें दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
सोनम कपूर
फैशन प्रेमी सोनम कपूर ने साल 2011 में पॉल गॉल्टियर कॉउचर गाउन पहनकर रेड कारपेट पर अपनी शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने अलेक्जेंडर मैक्वीन के भारी ट्यूल गाउन में थी। साल 2013 में अभिनेत्री फ्लोरल स्ट्रैपलेस डोल्से एंड गब्बाना ड्रेस में थी। वहीं साल 2014 में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आई थीं। आखिरी बार सोनम कपूर साल 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। कहा जा रहा है कि इस बार उनके आने की उम्मीद है।
अदिति राव हैदरी
हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने साल 2022 में  कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। उन्होंने कारपेट पर ब्लैक लेस गाउन पहना था।पारंपरिक हाथ से कढ़ाई की गई सफेद साड़ी में थी। साल 2023 में उनका लुक पाउडर ब्लू ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन पहना था। दूसरे लुक के लिए उन्होंने माइकल सिन्को गाउन पहना था। इस साल भी एक्ट्रेस रेड कारपेट पर जलवा बिखेरेंगी।

Loading

Back
Messenger