Breaking News

शादी के सालभर बाद पिता बने ‘देवों के देव महादेव’ एक्टर मोहित रैना, शेयर की बेबी गर्ल की तस्वीर

कुछ समय पहले खबरें आयी थी कि मशहूर टीवी शो महादेव से मशहूर हुए मोहित रैना और उनकी पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। यह अफवाह इस लिए उड़ी थी क्योंकि मोहित रैना ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया से हटा दिया था। इसके बाद मोहित रैना ने अफवाहों का खंड़न किया। अब खबरें आयी है कि मोहित रैना पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी ने एक बैबी गर्ल को जन्म दिया है। मोहित रैना और पत्नी अदिति ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेता ने अपनी बच्ची की पहली तस्वीर साझा की।
 

इसे भी पढ़ें: बहन अलाना की शादी में Ananya Panday बांधा समा, भाई और पापा के साथ सात समंदर पार गाने पर लगाए ठुमके

 
मोहित को देवों के देव महादेव में भगवान शिव के किरदार के लिए और विक्की कौशल अभिनीत उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। शुक्रवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह एक बच्ची के पिता बन गए हैं।
तस्वीर में दिखाया गया है कि मोहित अपने नन्हे-मुन्ने हाथों को पकड़े हुए है। अभिनेता ने तस्वीर के साथ एक प्यारा सा संदेश लिखा: “और फिर ऐसे ही हम 3 बन गए। दुनिया में बेबी गर्ल का स्वागत है।” अभिनेता ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर फोटो साझा की, उनके पास बधाई और मीठे संदेशों की बाढ़ आ गई। अभिनेता अमित टंडन ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, “बधाई हो भाई। लड़कियां हमेशा एक आशीर्वाद होती हैं।” एक प्रशंसक ने लिखा, “बधाई हो सर, महादेव आप सभी को आशीर्वाद दें।” एक अन्य ने कहा, “महादेव के घर में अशोक सुंदरी का आगमन।” पौराणिक कथाओं के अनुसार, अशोक सुंदरी को शिव और पार्वती की पुत्री माना जाता है।
 

इसे भी पढ़ें: Barkha Madan बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या और सुष्मिता सेन को देती थीं कड़ी टक्कर, ग्लैमर वर्ड से दूरी बनाकर बनीं भिक्षु

इस बीच मोहित ने जनवरी 2022 में अदिति के साथ शादी कर ली। 1 जनवरी को मोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी के दिन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। मोहित के वर्क प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, ‘देवों के देव…महादेव’ में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि प्राप्त करने के बाद, मोहित ने विक्की कौशल के साथ बॉलीवुड फिल्म उरी में अभिनय किया। उन्हें अन्य वेब सीरीज काफिर, भौकाल, मुंबई डायरीज 26/11 में भी देखा गया था। उन्हें ‘शिद्दत’ में राधिका मदान, डायना पेंटी और सनी कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी देखा गया था।
 
View this post on Instagram

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

Loading

Back
Messenger