Breaking News

भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए Fawad Khan ने कसी कमर, Vaani Kapoor के अपोजिट साइन की फिल्म

8 साल के बाद, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भारतीय सिनेमा पर अपनी अदाकारी दिखाने के लिए लौट रहे है। अभिनेता ने एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साइन की है, जिसमें वह अभिनेत्री वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगे। फवाद के प्रोजेक्ट को निर्देशित करने के लिए आरती बागड़ी को चुना गया है।
एक व्यापार सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फवाद खान की दक्षिण एशियाई लोगों के बीच लोकप्रियता के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रियता मिली है। वे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का भी हिस्सा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में इससे अधिक जानकारी गुप्त रखी जा रही है और हर कोई इस बारे में चुप है। निर्माता इस प्रोजेक्च की घोषणा यूके में इसे फिल्माना शुरू करने से पहले करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी में परफॉर्म करने भारत पहुंचे हॉलीवुड स्टार Justin Bieber

फवाद और वाणी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को पूरी तरह से यूके में शूट किया जाएगा। फिल्म की स्टोरीलाइन की बात करें तो यह दो टूटे लोगों के इर्द-गिर्द घुमेगी, जो किस्मत से एक-दूसरे को मिलते है। फिर एक-दूसरे की मदद करने के चक्कर में प्यार में पड़ जाते है। बता दें, ईस्टवुड स्टूडियोज का यह पहला अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है और अभी तक इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: बुरे फंसे निया शर्मा, करण वाही और क्रिस्टल डिसूजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया तलब

फवाद के भारतीय फैंस उनकी वापसी से खुश है। अभिनेता को आखिरी बार आठ साल पहले हिंदी बॉक्स ऑफिस पर देखा गया था। फवाद ने करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अभिनय किया था। इसके अलावा कपूर एंड संस और खूबसूरत जैसी भारतीय फिल्मों में वह अभिनय कर चुके है।

Loading

Back
Messenger