Breaking News

फिल्म निर्माता Babubhai Latiwala की हार्ट अटैक से मौत, 74 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता बाबूभाई लतीवाला का शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके छोटे बेटे मनन ने यह जानकारी दी। लतीवाला 74 वर्ष के थे। उनके बेटे ने कहा, दिल का दौरा पड़ने से 20 अक्टूबर को तड़के सवा दो बजे उनका निधन हो गया। वह गुजरात से थे। बाद में वह मुंबई आ गए और फिल्में बनाईं।
 

इसे भी पढ़ें: Viral Video । Maa Durga का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचीं Kajol स्टेज से गिरी, बेटे Yug और बहन Tanisha ने संभाला

मनन ने पीटीआई- को बताया, फिल्में बनाने के बाद वह कुछ समय के लिए दुबई और न्यूजीलैंड में रहे। वह लगभग 12-15 साल पहले मुंबई लौट आए। लतीवाला एक निजी कंपनी बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के प्रमुख थे। उन्होंने सलमान खान अभिनीत 1995 की फिल्म वीरगति तथा चंकी पांडे और मोनिका बेदी अभिनीत 1998 की फिल्म तिरछी टोपीवाले में निर्माता के रूप में काम किया था। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शनिवार शाम उन्हें सांताक्रूज जुहू कब्रिस्तान में दफनाया गया। लतीवाला के परिवार में उनकी पत्नी, पुत्र मनन और दो अन्य बच्चे हैं।

Loading

Back
Messenger