Breaking News

Jacqueline Fernandez और Riteish Deshmukh को पेटा द्वारा मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल वेजिटेरियन सेलिब्रिटी 2024’ का सम्मान

बॉलीवुड की हसीना जैकलीन फर्नांडीज और रितेश देशमुख को पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया द्वारा 2024 की भारत की सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी का सम्मान मिला है। दोनों ही स्टार्स को यह सम्मान पशु कल्याण के प्रति उनके समर्पण और दयालु जीवन शैली के प्रति प्रतिबद्धता की मान्यता के रूप में दिया गया है।
ये सेलिब्रिटी भी अपने नाम कर चुके हैं खिताब
पेटा द्वारा इन सेलेब्स को इस सम्मान से नवाजा गया है। इन्हें पहले 2020 तक हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी अवार्ड के रूप में जाना जाता था वो हैं, जीनत अमान, जैकी श्रॉफ, फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर, सुनील छेत्री, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल, शाहिद कपूर, रेखा और अमिताभ बच्चन जैसे नाम शामिल हैं। 
सबसे खूबसूरत शाकाहारी
जैकलीन और रितेश जानवरों के प्रति अपने कार्यों को मान्यता देते हुए। यह दोनो स्टार्स शाकाहारी का खिताब जीतने वाले सितारे बन गए हैं। बीते सोमवार को इस खबर की घोषणा की गई थी।  जैकलीन को सभी जानवरों की सुरक्षा के लिए स्टार पावर के लिए जाना जाता है और उन्होंने अपने प्रशंसकों को कई तरीकों से पेटा इंडिया के काम का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया है, जैसे कि  #FreeGajraj अभियान भी शामिल है, जिसके बाद 50 से अधिक वर्षों से जंजीरों में बंधे एक हाथी को बचाया गया था।
जैकलीन लोगों को आश्रय स्थलों से जरूरतमंद कुत्तों को गोद लेने, शाकाहारी भोजन खाने के लिए प्रोत्साहित किया है, अंगोरा ऊन के उपयोग के खिलाफ एक विज्ञापन अभियान में अभिनय किया है और लोगों से घोड़ा-गाड़ी से बचने के लिए कहा था।
रितेश देशमुख ने शाकाहारी मांस कपनी खोली है
इस बीच, रितेश शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देते हैं और उन्होंने अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ एक शाकाहारी मांस कंपनी की सह-स्थापना भी की, जो कि प्लांट बेस्ड मांस बनाते है।
पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और जनसंपर्क उपाध्यक्ष सचिन बंगेरा कहते हैं, “अभिनय से लेकर पशु अधिकार सक्रियता तक, जैकलिन फर्नांडीज और रितेश देशमुख असली सुपरस्टार साबित हुए हैं।” जानवरों के प्रति दयालुपन सभी में सबसे सुंदर है।”
View this post on Instagram

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

Loading

Back
Messenger