Breaking News

डायट में ये भारतीय डिश खाकर अपने फिगर को मेंटेन रखती है Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने लुक्स, फिटनेस और फिगर को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती है। 42 वर्ष की उम्र में दो बच्चों की मां बनने के बाद भी करीना कपूर की फिटनेस भारत भर में महिलाओं को प्रेरणा देने वाली है। करीना कपूर खान ने अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के जन्म के बाद ही अपनी सेहत पर दोबारा ध्यान देना शुरू कर दिया था।

करीना कपूर की जिम करते हुए से लेकर खाते हुए तक की कई फोटोज समय समय पर वायरल होती रहती है। करीना की फोटोज से साफ जाहिर होता है कि अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए वो सख्त डाइट और जिम फॉलो करती है। वहीं करीना कपूर को खाने में कोई फैंसी डिश पसंद नहीं है। तमाम तरह की सुविधाएं होने के बाद भी उन्हें बेहद साधारण खाना ही पसंद है।

करीना कपूर खान इंडस्ट्री की चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने अपने लुक्स, फिटनेस और डाइट से सभी को चौंकाया है। वो कई बार जाहिर कर चुकी है कि एक्सरसाइज के अलावा वो डाइट में भी काफी सख्ती बरतती है ताकि उनकी सेहत पर इसका फर्क ना पड़े। डाइट को मेंटेन करते हुए करीना काफी क्लीन डाइट लेती है।

करीना कपूर की डाइट में मिनरल्स, विटामिन युक्त चीजें शामिल होती है। खुद करीना कपूर ने खुलासा किया है कि वो डाइट में वरण भात खाना पसंद करती हैं जो की एक महाराष्ट्रियन डिश है। कई लोगों का माना है कि चावल खान से वजन और चर्बी बढ़ती मगर करीना कपूर इसके उलट अपनी पसंदीदा डिश वरण भात को भरपूर एन्जॉय करती है। वरण भात में करीना खूब सारा घी डालकर खाना पसंद करती है, जिससे इसका स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है।

 बता दें कि वरण भात गरम चावल घी और दाल के साथ खाई जाने वाली डिश है। इस डिश को तुअर की दाल और चावल के साथ बनाया जाता है। इसमें ऊपर से घी डाला जाता है, जिससे डिश में अलग ही फ्लेवर आता है। इसमें तड़के के लिए नारियल, सरसों के दाने, कढ़ी पत्ते का उपयोग होता है। गौरतलब है कि तुअर की दाल न्यूट्रिशन से भरपूर होती है, जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, आयरन, पोटैशियम होता है।  वहीं तड़के में उपयोग होने वाली सभी समाग्री भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

वरण में चावल मुख्य आहार होता है जो की कार्बोहाइड्रेट का मुख्य सोर्स है। चावल अगर सही मात्रा में खाया जाए तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं वरण घी के बिना अधूरा होता है। शरीर में घी हेल्दी फैट का अहम सोर्स माना जाता है। रोज अगर डाइट में एक या दो चम्मच घी डाल कर खाया जाए तो इससे सेहत में सुधार होता है। 

Loading

Back
Messenger