Breaking News
-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जांच आदेश के बाद बिहार पुलिस ने गुरुवार को बिहार के…
-
भारत ने एक बार फिर से अपने महत्वपूर्ण कूटनीतिक कमद से दुनिया को हैरान कर…
-
भारत के हथियार निर्माता जो हथियार यूरोप को बेच रहे हैं, वो यूरोप के जरिए…
-
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आप विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा दायर याचिका…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा गत…
-
लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई…
-
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित ताज महल के रखरखाव…
-
मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे गुरुवार को वर्षा गायकवाड़ की मौजूदगी में कांग्रेस में…
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के…
-
देश की राजधानी नई दिल्ली में चार दिवसीय मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’…
आज के दिन यानी की 31 जुलाई को हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री मुमताज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के दम पर उन्होंने सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया है। बता दें कि मुमताज ने महज 12 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस मुमताज के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
ऐसे बनाया फिल्मों में करियर
बता दें कि मुमताज फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती थीं। उनकी मां और चाची फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी। हालांकि शुरूआत में उनको फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलते थे। इंडस्ट्री का कोई भी अभिनेता एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहता था। वहीं काफी स्ट्रगल करने के बाद मुमताज को पहली बार दारा सिंह की फिल्म ‘फौलाद’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का मौका मिला।
बड़े पर्दे पर छा गई दोनों की जोड़ी
दारा सिंह और मुमताज की जोड़ी बड़े पर्दे पर छा गई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म फौलाद के बाद मुमताज ने दारा सिंह के साथ करीब 16 फिल्मों में काम किया। जिसमें से 12 फिल्में हिट साबित हुईं। मुमताज ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम किया। दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती थी। इनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते थे। राजेश खन्ना और मुमताज ने एक साथ ‘सच्चा- झूठा’, ‘आपकी कसम’, ‘दो रास्ते’, ‘दुश्मन’, ‘रोटी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
बता दें कि मुमताज बेहद खूबसूरत हैं। आज भी लोग उनकी सुंदरता के दीवाने हैं। इनमें राजेश खन्ना, शम्मी कपूर जैसे अभिनेताओं का नाम भी शामिल था। बताया जाता है कि शम्मी कपूर तो मुमताज के इस कदर दीवाने थे कि वह उनसे शादी करना चाहते थे। दोनों का रिश्ता परवान भी चढ़ा, लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही टूट गया। दरअसल, शम्मी कपूर ने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद काम नहीं करेंगी। लेकिन मुमताज ने शम्मी कपूर की शर्त को मानने से इंकार कर दिया। जिसके कारण उनका रिश्ता खत्म हो गया।
अवॉर्ड
मुमताज ने अपने फिल्मी करियर के दौरान रोटी, आंधी और तूफान, खिलौना, जवान मर्द, रुस्तमे हिंद और दो रास्ते जैसी हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म खिलौना में शानदार अभिनय़ के लिए एक्ट्रेस मुमताज को फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।